{"_id":"625fe25f297e5176f63d7e0e","slug":"girl-died-in-road-accident-in-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में हादसा: स्कूल से घर लौट रहीं दो बच्चियों को मां समेत क्रेन ने चपेट में लिया, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा में हादसा: स्कूल से घर लौट रहीं दो बच्चियों को मां समेत क्रेन ने चपेट में लिया, एक की मौत
Wed, 20 Apr 2022 04:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Apr 2022 04:09 PM IST
सार
इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल बजीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां के साथ स्कूल से घर लौट रहीं दो छात्राओं को क्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई व मां सहित एक बच्ची घायल हो गई। इस संबंध में पुुलिस ने क्रेन चालक पर लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में खाजाखेड़ा निवासी हेमा ने बताया कि उनकी 7 वर्षीय बेटी चंचल व तीन वर्षीय बेटी ढोली लाला जगन्नाथ स्कूल रानिया रोड सिरसा में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
चंचल पहली कक्षा में व ढोली प्री नर्सरी में पढ़ती है। मंगलवार को वह अपनी दोनों बेटियों के साथ स्कूल से पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। खाजाखेड़ा रोड के नजदीक गत्ता फैक्टरी के पास पीछे से क्रेन चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हेमा व चंचल सड़क के किनारे जा गिरी, जिससे उन्हें चोट लगी व क्रेन उनके ऊपर से निकल गई।
विज्ञापन
हेमा ने उठकर देखा तो क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घायल महिला का पति मौके पर पहुंचा और उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के दौरान उनकी बेटी ढोली को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल बजीर सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन