फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 19 March 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: नारनौंद में सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत, रोहतक में लापता युवक का तालाब में मिला शव

Sat, 19 Mar 2022 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 07:00 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक जिले के महम चौबीसी क्षेत्र के गांव खरकड़ा से होली के दिन लापता युवक 24 वर्षीय साहिल का शनिवार को तालाब में शव मिला है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट के साथ गांव में पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Haryana Top News 19 March 2022
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के सात राज्यों से जुडे़ श्रद्धालुओं व तीर्थ यात्रियों की पटियाला-यमुनानगर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की महत्वपूर्ण मांग अब पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पटियाला-यमुनानगर सड़क को फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण परियोजना की मंजूरी दी है। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


हिसार में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई पिकअप गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

हरियाणा के हिसार जिले में नारनौंद कस्बे के हांसी रोड पर एक पिकअप गाड़ी सफेदे के पेड़ से टकरा गई जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और 11 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए नारनौंद के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें हांसी व हिसार रेफर कर दिया है। तीनों मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हिसार: दो सगी बहनों की जलकर मौत मामले में गायब पिता का शव में मिला, हत्या का केस दर्ज

हिसार के आदमपुर खंड के गांव मोहब्बतपुर की ढाणियों में 16 मार्च अलसुबह लगी आग में जलने से दो सगी बहनों की मौत के मामले में गायब पिता का शव राजस्थान के झांसल गांव में सिद्धमुख नहर में मिला है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एसपी के सिक्योरिटी एजेंट की शिकायत पर एफआईआर की है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक: बनियानी में कबड्डी खिलाड़ी को पीट-पीटकर किया बेहोश, आरोप- खेल में आगे बढ़ने की रंजिश रखते हैं आरोपी

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव बनियानी में एक कबड्डी खिलाड़ी को गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने होली के दिन पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। युवक के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक दबंग समुदाय से हैं और उनकी जाति के युवक के आगे बढ़ने से रंजिश रखे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन माह पहले बेटे का सम्मान समारोह भी नहीं होने दिया था। इसके लिए पिता ने एएसपी को लिखित आरोप पत्र सौंपा है। एएसपी कृष्ण लोहचब ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

रोहतक: होली के दिन लापता हुआ युवक, तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के रोहतक जिले के महम चौबीसी क्षेत्र के गांव खरकड़ा से होली के दिन लापता युवक 24 वर्षीय साहिल का शनिवार को तालाब में शव मिला है। पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट के साथ गांव में पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। अब परिजनों के बयान दर्ज होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई। पढ़ें विस्तृत खबर...


हिसार: भेड़ फार्म में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, ऐतिहासिक धरोहर जलकर हुई राख

हिसार के केंद्रीय भेड़ प्रजनन फार्म में इंडो ऑस्ट्रेलियन गेस्ट हाउस में आग लग गई। आग के कारण हिसार की एक ऐतिहासिक धरोहर जलकर राख हो गई। साल 1970 में ऑस्ट्रेलिया से फाइबर मंगवाकर यह पोर्टेबल फाइबर गेस्टहाउस बनाया गया था। जिसमें लगी आग में दो गैस सिलेंडर फटने से रेस्ट हाउस जलकर रखा हो गया। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed