फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 16 March 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में दो सगी बहनों की जलने से मौत, फतेहाबाद के गांव कुकड़ावाली में घुसा तेंदुआ

Wed, 16 Mar 2022 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 07:30 PM IST
सार

मंडी आदमपुर में गांव मोहबतपुर में दो सगी बहनों की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। घटना के बाद फोरेंसिक साइंस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से एक डीजल की खाली बोतल मिली है। हादसे के बाद से बच्चों का पिता संदिग्ध हालात में गायब है।

विज्ञापन
Haryana Top News 16 March 2022
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने ट्रैक्टरों के संचालन को छूट देने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। विधानसभा में हरियाणा कानून (विशेष प्रावधान) संशोधन विधेयक, 2022 चर्चा के लिए पेश किया गया। 21 या 22 मार्च को इसे चर्चा के बाद पारित किया जाएगा। संशोधन विधेयक के राज्यपाल से मंजूर होने के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी, इससे 10 साल पुराने ट्रैक्टर एनसीआर में चलते रहेंगे। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


हिसार में हादसा: संदिग्ध हालत में जलने से दो सगी बहनों की मौत, मां गई थी मायके, पिता घर से गायब

मंडी आदमपुर में गांव मोहबतपुर में दो सगी बहनों की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। घटना के बाद फोरेंसिक साइंस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से एक डीजल की खाली बोतल मिली है। हादसे के बाद से बच्चों का पिता संदिग्ध हालात में गायब है। उसका फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


फतेहाबाद: गांव कुकड़ावाली में घुसा तेंदुआ, वन्य प्राणी विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव कुकड़ावाली में मंगलवार रात तेंदुआ घुस आया। भारी भरकम तेंदुआ को देखकर ग्रामीणों में दहशत मच गई। इसके बाद सूचना पुलिस व वन्य प्राणी विभाग को दी गई। सूचना पाकर पुलिसकर्मी और वन्य प्राणी विभाग के कमर्चारी गांव में पहुंचे और तेंदुआ पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक भी तेंदुआ विभाग के कर्मचारियों की पकड़ में नहीं आ सका। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सदस्यों के साथ विभागीय टीम लगातार प्रयास करती रही। सदर थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा बजट सत्र: अवैध कालोनियों के मुद्दे पर हंगामा, शहरी निकाय मंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच बहस

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही बुधवार सुबह शुरू हुई। गोहाना के विधायक जगबीर मलिक ने सेम की समस्या से खराब हो रही फसलों का मुद्दा उठाया। इस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जांच के आदेश दिए। एसडीम की अध्यक्षता में तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी 7 दिन में रिपोर्ट देगी। वहीं बाढ़डा विधायक नैना चौटाला में गांवों में पीने के पानी और खेतों में नहरी पानी की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि हलके में गर्मी से सीजन से पहले पानी उपलब्ध करवाया जाए। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: सीएम को अपशब्द कहने वाले पर देशद्रोह का मुकदमा, विदेश में बैठकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश की पुलिस को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के कैथल जिले के नरड़ गांव निवासी मिप्पा और उसके परिजनों के खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा: भर्ती फर्जीवाड़े के आरोपी अनिल नागर ने हाईकोर्ट से लगाई जमानत की गुहार, कहा- पत्नी का एक फेफड़ा करता है काम, सर्जरी होनी है

डेंटल सर्जन और एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा में हुए फर्जीवाडे़ के आरोपी अनिल नागर ने जमानत के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व उप सचिव (एचसीएस) अनिल नागर की गत माह पंचकूला सेशन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed