फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Treason case filed in Kaithal of Haryana for abusing CM Manoharlal

हरियाणा: सीएम को अपशब्द कहने वाले पर देशद्रोह का मुकदमा, विदेश में बैठकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो

Wed, 16 Mar 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 01:49 AM IST
सार

नरड़ गांव निवासी आरोपी और उसके परिजनों पर कार्रवाई की गई है। नियमानुसार जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Treason case filed in Kaithal of Haryana for abusing CM Manoharlal
मनोहर लाल - फोटो : Twitter/@mlkhattar

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश की पुलिस को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के कैथल जिले के नरड़ गांव निवासी मिप्पा और उसके परिजनों के खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


नरड़ गांव निवासी संदीप ऊर्फ मिप्पा विदेश से सोशल मीडिया पर लाइव आकर दूसरी बार विवाद का कारण बना है। इस बार इंस्टाग्राम पर उसने एक वीडियो अपलोड किया। उसके संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में तितरम थाने के एसए मेहताब सिंह ने कहा कि नरड़ गांव निवासी संदीप ऊर्फ मिप्पा ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तलवार लेकर हरियाणा पुलिस को अपशब्द कहे।
विज्ञापन


साथ ही हरियाणा के सीएम के लिए भी आपत्तिजनक शब्द बोले। पुलिस ने इस मामले में संदीप ऊर्फ मिप्पा, उसके पिता रणबीर सिंह, उसके भाई प्रदीप, उसके चाचा रामबीर व चचेरे भाई विकास के खिलाफ धारा 120 बी, 124ए, 189, 294, 500, 504, 506 आईपीसी व 67 आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ तितरम नन्ही देवी ने कहा कि पुलिस ने एसए मेहताब सिंह की शिकायत पर देशद्रोह सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया है। नियमानुसार जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि आरोपी पहले भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई वीडियो से विवादों का कारण रह चुका है। बताया जा रहा है कि वह कहीं विदेश में बैठकर ये वीडियो अपलोड करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed