फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 14 September 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भी होंगे ऑनलाइन तबादले और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भड़के अनिल विज

Tue, 14 Sep 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Sep 2021 04:52 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से कहा कि उन्हें आंदोलन करना है तो वह पंजाब के बजाय दिल्ली व हरियाणा में जाकर करें। पंजाब की धरती पर वह ऐसा कुछ न करें, जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान हो। इसके बाद सियासत गरमा गई है और हरियाणा के कई मंत्रियों ने कैप्टन को घेरने की कोशिश की है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने ही किसानों को भड़काया है तो हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भी इसी बहाने एसवाईएल के मुद्दे को उछाल दिया है। 

विज्ञापन
Haryana Top News 14 September 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-2 के तहत लगे अनुबंध कर्मचारियों पर भी ऑनलाइन तबादला नीति लागू कर दी है। लगभग 15 हजार कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। सरकार का फैसला विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों में एक ही कैडर पदों पर अनुबंध के तहत नियुक्त 80 या इससे अधिक कर्मचारियों पर प्रभावी होगा। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


हरियाणा: कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए शर्तों की गजट अधिसूचना जारी, जानें-क्या हैं नियम 

हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी व डी की भर्ती के लिए संचालित किए जाने वाले ‘कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट’ के लिए नियम एवं शर्तों की गजट अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होते ही सीईटी का रास्ता साफ हो गया है। क्योंकि पिछले काफी समय से करीब आठ लाख युवाओं को परीक्षा का इंतजार था। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


जींद: बाल कलाम आश्रम की दस फुट ऊंची दीवार फांद भागीं दो लड़कियां, एक घंटे बाद ही पकड़ी गई एक लड़की 
जींद के बाल कलाम आश्रम से सोमवार शाम दो नाबालिग लड़कियां दस फुट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर बाल कलाम आश्रम संचालिका ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह 
टोक्यो ओलंपिक में अपना दमखम दिखाने वाले गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति-13 के मंच से अपने संघर्ष की कहानी बताते दिखेंगे। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: 15 हजार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भी होंगे ऑनलाइन तबादले, इन पर लागू होगी ये नीति
हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-2 के तहत लगे अनुबंध कर्मचारियों पर भी ऑनलाइन तबादला नीति लागू कर दी है। लगभग 15 हजार कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। सरकार का फैसला विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों में एक ही कैडर पदों पर अनुबंध के तहत नियुक्त 80 या इससे अधिक कर्मचारियों पर प्रभावी होगा। पढ़ें विस्तृत खबर...


पलटवार: किसानों के मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब सरकार आमने-सामने, अनिल विज बोले- किसानों को भड़का रहे अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से कहा कि उन्हें आंदोलन करना है तो वह पंजाब के बजाय दिल्ली व हरियाणा में जाकर करें। पंजाब की धरती पर वह ऐसा कुछ न करें, जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान हो। होशियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दिए उनके संबोधन के बाद सियासत गरमा गई है और हरियाणा के कई मंत्रियों ने कैप्टन को घेरने की कोशिश की है। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed