फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 12 november 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: सोनीपत में डबल मर्डर के दो आरोपी दिल्ली पुलिस ने किए गिरफ्तार, चरखी दादरी में विमान हादसे को 25 साल पूरे

Fri, 12 Nov 2021 04:05 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 04:05 PM IST
सार

सोनीपत में महिला पहलवान और उसके भाई की हत्या के दो आरोपी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। चार आरोपियों पर वारदात का आरोप है। सोनीपत पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एक लाख का इनाम रखा था। वहीं, चरखी दादरी में विमान हादसे को 25 साल पूरे हो गए हैं। हादसे में 349 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में विदेशी भी थे।

विज्ञापन
Haryana Top News 12 november 2021
हरियाणा की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 12 नवंबर को पेट्रोल का दाम 94.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम 83.75 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 80.90 और पेट्रोल का दाम 94.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से लोग परेशान थे। वाहन चालकों के अनुसार लगातार कीमतें बढ़ने से उनकी जेब पर गहरा असर पड़ रहा था। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


सोनीपत डबल मर्डर: दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान व भाई के दोनों हत्यारोपी दबोचे, हरियाणा पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

सोनीपत की महिला पहलवान निशा दहिया और उसके भाई सूरज की हत्या का आरोपी कोच पवन और सचिन दोनों पकड़े गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को हिरासत में लिया है। दिल्ली के द्वारका इलाके से इन लोगों को दबोचा गया है। हत्याकांड के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। दोनों पर 1 लाख का इनाम सोनीपत पुलिस की ओर से रखा गया था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


चरखी दादरी विमान हादसे के 25 साल पूरे: हरियाणा में हुआ था देश का सबसे भयंकर प्लेन क्रैश, 349 लोगों की गई थी जान

हरियाणा का चरखी दादरी भारत के इतिहास के सबसे भयंकर विमान हादसे का गवाह है। यहां 25 साल पहले गांव टिकाण कलां में मालवाहक विमान और यात्री विमान के बीच टक्कर हो गई थी। हादसा 12 नवंबर 1996 की शाम को हुआ था। सऊदी अरेबिया एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के दो हवाई जहाज आसमान में टकरा गए थे। लगभग 10 किलोमीटर तक मलबा गिरा था। शव रखने के लिए दादरी का सरकारी अस्पताल परिसर भी छोटा पड़ गया था। दुर्घटना में 231 भारतीय, सऊदी अरब के 18, नेपाल के नौ, पाकिस्तान के 3, अमेरिका के 2, ब्रिटिश नागरिक की मौत हुई थी। 84 लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी। ...पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: शोध से खुलेगा पुरा पाषाण काल की मानव संस्कृति का रहस्य, पुरातत्व विभाग ने अरावली के प्रागैतिहासिक स्थलों के लिए मांगी सुरक्षा

हरियाणा के अरावली क्षेत्र में पहली बार मिले शैल चित्रों के शोध से पुरा पाषाण काल की मानव संस्कृति का रहस्य खुल सकता है। पुरातत्व विभाग ने शोध शुरू कराने से पहले गुरुग्राम, फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्र में स्थित इन प्रागैतिहासिक स्थलों के लिए सरकार से सुरक्षा मांगी है। क्षेत्र के विस्तृत अध्ययन व शोध में कम से कम दो साल लगेंगे। विभाग के प्रधान सचिव ने इन स्थलों को सुरक्षित करने का प्रस्ताव सरकार को सिफारिशों के साथ भेजा है। जिसमें स्थलों के आसपास खनन व निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने का आग्रह भी शामिल है। संभवतः यह स्थल उत्तर पश्चिम भारत में अब तक खोजी गई पाषाण युग की सबसे बड़ी बस्तियों में से हैं। ...पढ़ें विस्तृत खबर

हरियाणा: किसान-आढ़ती धान की खरीद कराने पर अड़े, सरकार ने कहा बंद नहीं, आज भी 25 हजार एमटी खरीदा

हरियाणा की मंडियों में धान खरीद की स्थिति को लेकर किसान और आढ़ती खरीद कराने को लेकर अड़े हैं, साथ ही विपक्ष ने भी धान खरीद बंद किए जाने के मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। ऐसे में सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि धान की खरीद अभी बंद नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मंडियों में 25 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया है कि सरकार की तरफ से धान की खरीद बंद नहीं की गई है। जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर कुछ स्थानों निर्णय लिया है। ...पढ़ें विस्तृत खबर


शर्मनाक: सोनीपत में ननिहाल आई किशोरी से कार में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया

सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि भाई के घर बेटा पैदा होने पर वह अपने मायके आई थी। इस दौरान वह अपनी 17 वर्षीय बेटी को भी साथ लेकर आई थी। ढाई माह तक मायके में रहने के बाद वह ससुराल चली गई। लेकिन उसकी बेटी ननिहाल में ही रह गई। ...पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed