फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 08 January 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना संक्रमित, सिरसा में दो कोरोना मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि

Sat, 08 Jan 2022 06:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 06:58 PM IST
सार

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
Haryana Top News 08 January 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल स्कूल के दिव्यांग शिक्षक को पिछले साल कोरोना काल के दौरान यात्रा भत्ता नहीं देने पर राज्य दिव्यांग आयोग ने जींद के जिला शिक्षा अधिकारी, राजकीय मॉडल स्कूल डिफेंस कॉलोनी (गोल स्कूल) के प्राचार्य व शिक्षा विभाग के निदेशक पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शिक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि सरकार ने दिव्यांग कर्मचारियों के लिए विशेष यात्रा भत्ते की व्यवस्था की है। यह मूल वेतन का दस प्रतिशत होता है। वहीं पिछले साल कोराना संक्रमण काल में तत्कालीन प्राचार्य ने जनवरी से जून माह तक उनका यात्रा भत्ता रोक दिया। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


हरियाणा में कोरोना: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना संक्रमित, हल्के बुखार के बाद कराया था आरटीपीसीआर टेस्ट

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


सिरसा: मुंबई से आए परिवार के दो सदस्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि, तीन की आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

हरियाणा के सिरसा शहर के हुडा सेक्टर में करीब दो सप्ताह पहले मुंबई से सिरसा आए एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को इनमें से दो में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। मरीजों को पहले ही होम आइसोलेट किया गया था। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा: कालूआना माइनर दूसरी बार टूटी, खेतो में जलभराव होने से फसलों में नुकसान

हरियाणा के सिरसा जिले के गोरीवाला क्षेत्र में उप तहसील के पास कालूआना माइनर दूसरी बार मोगा नंबर 156 के पास से गंगा रकबे से शुक्रवार रात को टूट गई। इससे गेहूं की फसल में जलभराव हो गया। माइनर में करीब 25 फुट की दरार आ गई। किसान बिंद्र सिंह, अमृत पाल, रमेश कुमार, हरबंस सिंह, गोपी राम, ओम प्रकाश जगदीश चद्रं, नानकराम, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि कालूआना माइनर दो बार इसी जगह से टूटी है। पढ़ें विस्तृत खबर...

PM Security Breach: अभय चौटाला बोले- सुरक्षा में चूक गलत, जिंदा वापस आने वाली बात कह किया पंजाब के लोगों का अपमान

हरियाणा के सोनीपत में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए थी। हालांकि बठिंडा एयरपोर्ट पर पहुंचकर मोदी का यह बयान देना कि वह जिंदा बचकर आ गए हैं, पंजाब के लोगों का अपमान है। उन्हें पंजाब के लोगों का देश के लिए दिया गया योगदान नहीं भूलना चाहिए। मुगलों को भगाने से लेकर देश की आजादी तक में पंजाब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...


रोहतक: दिल्ली मार्ग तीन दिन रहेगा बंद, सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ा जाएगा, अगले सप्ताह शुरू होगा काम

रोहतक में अमृत योजना के तहत दिल्ली मार्ग पर बिछी सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ने का काम एक सप्ताह में होगा। इसके लिए तीन दिन के लिए दिल्ली मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। दिल्ली और सोनीपत मार्ग की तरफ आवागमन करने वालों के लिए नगर निगम ने वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की है।  जल्द पुलिस व प्रशासन के साथ बैठक करके मार्ग बंद करने की तारीख तय की जाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed