हरियाणा की बड़ी खबरें: रोहतक में दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत, सफीदों में कार व बाइक की टक्कर में एक की मौत
महम चौबीसी के गांव सीसरखास में शादी से दो सप्ताह पहले मातम पसर गया है, क्योंकि सुनारिया आउटर बाईपास पर ट्रक ने वाहन का इंतजार कर रहे परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरवाई के लिए उन किसानों की फसलों का सर्वे 15 दिन में करवा लिया जाएगा, जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसल का बीमा कराया है। बीमा नहीं करवाने वाले किसानों के मामले में संबंधित जिले के उपायुक्त की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद सरकार फैसला लेगी। यह बात सोमवार को पंचायत भवन नारनौल में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कही। अन्य खबरें पढ़ें...
सोनीपत: खालिस्तान समर्थित आतंकियों का एक अन्य साथी दबोचा गया, जुआं गांव का रहने वाला है आरोपी
हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार खालिस्तान समर्थित आतंकियों के एक अन्य साथी को भी सीआईए-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जुआं का ही रहने वाला तरुण कुमार है। वह गांव में अटल सेवा केंद्र चलाता है। आरोप है कि तरुण आरोपियों को फर्जी आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देता था। पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक में दर्दनाक हादसा: शादी से पहले मां व दूल्हे की मौत, बहन व भतीजा घायल, 14 मार्च को तय था विवाह
महम चौबीसी के गांव सीसरखास में शादी से दो सप्ताह पहले मातम पसर गया है, क्योंकि सुनारिया आउटर बाईपास पर ट्रक ने वाहन का इंतजार कर रहे परिवार के चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर में दूल्हे व उसकी मां की मौत हो गई, जबकि बहन व भतीजा घायल हैं। शिवाजी कालोनी थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
अंबाला: सर्च अभियान में बेगना नदी में मिले 16 और बम शैल, पहले मिले थे 232
हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मंगलोर गांव के साथ लगती बेगना नदी से 16 बम शैल (पुराने बम) मिले हैं। पुलिस ने बम कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रख दिए हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बेगना नदी के साथ लगते गांव मंगलोर के जंगल से 232 बम शैल मिले थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
रूस-यूक्रेन युद्ध: बर्फबारी के बीच रिफ्यूजी कैंप में कर रहे भारतीय, फ्लाइट का इंतजार, कई किलोमीटर चले पैदल
यूक्रेन में हालात अब बदतर होते जा रहे हैं। बच्चे यूक्रेन से जैसे-तैसे रोमानिया के बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं, जहां रिफ्यूजी कैंप में बर्फबारी, ठंड सहित अन्य दुश्वारियों के बीच भारतीय फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दो दिन पहले यूक्रेन के इवानो फ्रेंकविस्ट से बॉर्डर के लिए चले कैथल निवासी अंकित ने बताया कि वे किसी तरह से बस का प्रबंध करके रोमानिया के लिए चले थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
जींद: गांव हाट-कारखाना के बीच कार-मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, कई घायल
हरियाणा के जींद जिले में सफीदों उपमंडल के गांव हाट-कारखाना के बीच सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह कार व मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हुई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार गेहूं के खेतों में जा पलटी तथा मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी पांचों लोग बुरी तरह से घायल हो गए तथा मोटरसाइकिल सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई। पढ़ें विस्तृत खबर...