फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana sees a 9-point jump in ratio: Illegal abortion cases decline by 23 percent

हरियाणा लिंगानुपात में 9 अंक का उछाल: अवैध गर्भपात के मामलों में 23 फीसदी की गिरावट, 909 से बढ़कर 918 पहुंचा

Tue, 23 Dec 2025 07:30 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Dec 2025 07:30 PM IST
सार

बैठक में सचिव आरएस ढिल्लों ने राज्य में एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) किट की अवैध बिक्री व पीएनडीटी के मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन जिलों में पिछले वर्ष के मुकाबले में इस वर्ष कम लिंगानुपात सामने आया है।

विज्ञापन
Haryana sees a 9-point jump in ratio: Illegal abortion cases decline by 23 percent
हरियाणा में लिंगानुपात में बढ़त - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में लिंगानुपात में बढ़त देखी जा रही है। सरकार की सख्ती का असर है कि अवैध गर्भपात के मामलों में काफी कमी आई है। साल 2024 की तुलना में इस बार गर्भपात के मामलों में 23 फीसदी की कमी आई है जिसकी वजह से लड़कियों का लिंगानुपात 909 के मुकाबले इस वर्ष बढ़कर 918 तक पहुंच गया है। यह जानकारी प्रदेश सरकार की ओर से गठित स्पेशल टास्क फोर्स की मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के सचिव व नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन डायरेक्टर आरएस ढिल्लों ने की।

विज्ञापन


बैठक में सचिव आरएस ढिल्लों ने राज्य में एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) किट की अवैध बिक्री व पीएनडीटी के मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन जिलों में पिछले वर्ष के मुकाबले में इस वर्ष कम लिंगानुपात सामने आया है उन जिलों के नोडल ऑफिसर अपने -अपने क्षेत्र में होने वाले अवैध लिंग जांच व उसके बाद होने वाले गर्भपात के मामलों पर नजर रखें।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने गर्भपात के मामलों में रिवर्स ट्रैकिंग पर जोर दिया। उन्होंने अवैध एमटीपी व पीएनडीटी के कोर्ट केसों की मजबूती से पैरवी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. सिम्मी वर्मा, डॉ. परवीन बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान के नोडल ऑफिसर जी.एल सिंगल के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed