फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana, Roadways strike

हरियाणा में आज से रोडवेज का चक्का जाम

Mon, 20 Jan 2014 01:38 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jan 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana, Roadways strike
हरियाणा में सोमवार के चक्का जाम करने का ऐलान कर चुके रोडवेज कर्मचारी संगठन और प्रदेश सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता भी विफल हो गई।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संगठन निजी परमिटों के विरोध पर अड़े रहे वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में निजी बसों को दिए 3500 परमिट रद्द नहीं होंगे।

बैठक में कोई नतीजा निकलने के कारण अब प्रदेश में सोमवार से जहां रोडवेज कर्मचारी बसों का चक्का जाम करेंगे वहीं हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर अन्य विभागों के सरकारी कर्मचारी 21 जनवरी से 72 घंटे की हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने प्रदेश में धारा-144 लगाते हुए सभी विभागाध्यक्षों को हड़ताल न होने देने के निर्देश जारी किए हैं वहीं हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी ने हड़ताल को विफल करने के लिए धारा-144 लगाए जाने की निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने 20 जनवरी को सभी जिलों और ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य धर्मबीर सिंह फोगाट, राजसिंह दहिया, सुभाष लांबा और अमर सिंह यादव ने दावा किया है कि हड़ताल को विफल करने की सरकार की सभी कोशिशें बेकार होंगी।

72 घंटे की हड़ताल अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगी, जिसमें सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत लाखों कर्मचारी और शिक्षक भाग लेंगे। 

कमेटी के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की न्यायोचित और मानी हुई मांगों को लागू करने की बजाए टकराव का रास्ता अपना रही है और कर्मचारियों में फूट डालने का प्रयास कर रही है।


उन्होंने बताया कि हड़ताल में चंडीगढ़ स्थित सचिवालय और चंडीगढ़-पंचकूला निदेशालयों के कर्मचारी भी शामिल होंगे।
मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने सरकार की अपील को ठुकराते हुए कहा है कि प्रदेश में पंजाब के समान वेतनमान लागू किया जाए। अफसरशाही पर अब और भरोसा नहीं किया जा सकता। राज्य महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। कर्मचारी हड़ताल पर अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed