{"_id":"6364d96cdc2563622e419c68","slug":"haryana-roadways-announced-advance-booking-in-bus-is-not-mandatory-for-going-for-common-eligibility-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"Common Eligibility Test: परीक्षार्थी मुफ्त कर सकेंगे बसों में सफर, केवल एडमिट कार्ड दिखाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Common Eligibility Test: परीक्षार्थी मुफ्त कर सकेंगे बसों में सफर, केवल एडमिट कार्ड दिखाना होगा
Fri, 04 Nov 2022 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:50 PM IST
सार
शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए भिवानी से करीब 90 हजार बेरोजगार युवा दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। अधिकतर विद्यार्थी रोडवेज बसों में परीक्षा केंद्र तक का सफर तय कर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
भिवानी में बुकिंग के लिए उमड़ी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए एडवांस बुकिंग को लेकर बनी मारामारी के बीच रोडवेज प्रशासन ने राहत भरी खबर दी है। शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली सीईटी के लिए परीक्षा केंद्र पर जाने और वापस आने के लिए एडवांस बुकिंग अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन
कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से एक दिन पहले भी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकता है। इसके लिए परीक्षार्थी को अपने परीक्षा केंद्र का एडमिट कार्ड दिखाना होगा। रोडवेज प्रशासन ने बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। भिवानी रोडवेज प्रशासन ने इसकी जानकारी भी परीक्षार्थियों को दी है।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए भिवानी से करीब 90 हजार बेरोजगार युवा दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। अधिकतर विद्यार्थी रोडवेज बसों में परीक्षा केंद्र तक का सफर तय कर वापस लौटेंगे। इसके लिए एडवांस बुकिंग को लेकर भिवानी बस स्टैंड पर भी सैकड़ों बेरोजगार युवाओं के बीच शुक्रवार को मारामारी का माहौल बना। व्यवस्था बिगड़ी तो कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए जुटी भीड़ की वजह से बस स्टैंड परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बची, जिससे सामान्य रूटों पर चलने वाले मुसाफिरों के लिए भी परेशानी बनी। रोडवेज कर्मचारियों के भी एडवांस बुकिंग के लिए युवाओं की भीड़ देखकर हाथ पांव फूल गए। युवा भी टिकट बुकिंग खिड़की की जालियों को पकड़कर एक दूसरे के ऊपर चढ़ने का प्रयास करते दिखे।
हमने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए पर्याप्त बसों का बंदोबस्त कर दिया है। अगर कोई परीक्षार्थी शुक्रवार को भी परीक्षा केंद्र तक जाना चाहता है तो वह बस में मुफ्त सफर कर सकता है। इसके लिए उसे परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाना होगा। चार सत्र की परीक्षा के लिए दो दिनों तक टाइम टेबल के हिसाब से बसों का संचालन होगा। - डॉ. नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।