फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Rahul Gandhi said - will open employment avenues for the youth, guaranteeing MSP to farmers

Haryana: राहुल गांधी बोले- युवाओं के लिए खोलेंगे रोजगार के रास्ते, किसानों को एमएसपी की गारंटी

Thu, 26 Sep 2024 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 10:14 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बरवाला में आयोजित रैली में किसानों और युवाओं को साधा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने रोजगार के रास्ते बंद कर दिए, मजबूरन हरियाणा के युवा विदेश को पलायन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Rahul Gandhi said - will open employment avenues for the youth, guaranteeing MSP to farmers
संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में हिसार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते बंद कर दिए हैं। सेना में अग्निवीर भर्ती कर रहे हैं, जिनकी न तो पेंशन है और न ही शहीद का दर्जा। हरियाणा में कांग्रेस सरकार आई तो न केवल युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोलेंगे बल्कि किसानों को एमएसपी की गारंटी भी देंगे। वे वीरवार को बरवाला की कपास मंडी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा हरियाणा से हजारों युवा विदेश जा रहे हैं क्योंकि उनके लिए हरियाणा में रोजगार नहीं है। 15-20 हजार युवा डंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचे हैं। मैं वहां जाकर हरियाणा के युवाओं से मिला। 15 -20 युवक एक छोटे से कमरे में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा, हजारों परेशानियां सहकर युवा वहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन


कर्ज लेकर, जमीन बेचकर 35 से 50 लाख रुपये खर्च करते हैं। जबकि हरियाणा में 35-50 लाख में भी अपना कोई कारोबार शुरू नहीं कर सकते। क्योंकि भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए बैंक के दरवाजे भी बंद कर दिए हैं। जबकि अदानी और अंबानी के लिए बैंक खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं, गरीबों, किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा, लेकिन उद्योगपतियों का हजारों करोड़ का कर्ज माफ कर देंगे। अग्निवीर योजना को लेकर करनाल के बच्चे देव का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में रोजगार के सभी अवसर इस सरकार ने बंद कर दिए। अंबानी -अदानी के लिए सेना की पेंशन को खत्म कर अग्निवीर योजना को शुरू किया।

किसान खेत छोड़कर सड़कों पर
राहुल गांधी ने कहा किसान खेत छोड़कर एमएसपी की कानूनी गांरटी के लिए सड़कों पर हैं, लेकिन भाजपा सरकार को इनकी परवाह नहीं है। किसान जान चुका है कि उनके हित भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। हरियाणा में इस बार कांग्रेस सरकार बनती है तो किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी।

मोदी पर कसा तंज
राहुल गांधी ने कहा, बब्बर शेर, टाइगर अकेला दिखता है। मेरे सामने हजारों टाइगर एक साथ बैठे हैं। उन्होंने लोगों से सवाल किया, मोदी का चेहरा आपने देखा है, पहले 56 इंच की छाती बताते थे। अब कहते हैं मैं नॉन बायलॉजिकल हूं, मेरा भगवान से रिश्ता है। मोदी जी घबरा गए हैं और जब आदमी घबराता है तो उल्टी सीधी बात बोलता है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि आप आपस में बात करो मैं सीधे भगवान से बात करूंगा। लोकसभा चुनाव में यूपी में भगवान ने उनको सबक सिखा दिया।

नोटबंदी, जीएसटी अंबानी-अदानी के लिए लाए
राहुल गांधी ने कहा, जब किसान से उसका धन छीना जाता है तो उसके आंसू नहीं दिखते। वह जहर पीकर मर जाएगा, लेकिन रो नहीं सकता। अपने आंसू छिपाता है। एयरपोर्ट देखो अदानी को सौंप दिए, मोबाइल चलाओ अंबानी, अब यह लोग खेती में भी घुसना चाहते हैं। नोटबंदी इनके लिए लाई गई थी, जीएसटी को इनके लिए लागू किया। अयोध्या में राम मंदिर बनाया, लेकिन वहां आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति तक को नहीं आने दिया।

हर परिवार को साल में एक लाख रुपये देने का वादा दोहराया
राहुल गांधी ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में वादा किया था कि हर परिवार के खाते में साल भर में एक लाख रुपये डालेंगे। जब केंद्र में हमारी सरकार आएगी तब इसे हर हाल में पूरा करेंगे। नरेंद्र मोदी ने जितना पैसा अंबानी व अदानी को दिया उतना पैसा हम गरीबों को देंगे।

रैली में शामिल नहीं हुईं कुमारी सैलजा
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा की नाराजगी पूरी तरह से दूर नहीं हुई है। बरवाला में आयोजित रैली में कुमारी सैलजा शामिल नहीं हुई। हिसार जिले में मौजूद होने के बाद भी उन्होंने रैली से दूरी बनाई। अपने गृह जिले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली में उनका शामिल न होना राजनीतिक गलियारों चर्चा का विषय बना हुआ है।


राहुल गांधी की रैली से पहले ही उन्होंने अपना प्रोग्राम शेड्यूल जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने फतेहाबाद के टोहाना व हिसार विधानसभा सीट के लिए अपने कार्यक्रम दिए हैं। हिसार में आयोजित रैली में रणदीप सुरजेवाला भी शामिल नहीं रहे। माना जा रहा है कि हिसार जिले में अपने समर्थकों की टिकट कटने से चलते सैलजा अब भी नाराज हैं। वह फतेहाबाद, सिरसा व हिसार में चुनिंदा स्थानों पर ही प्रचार करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed