फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana, New Electricity Slab rate

हरियाणा में बिजली की नई स्लैब दरें लागू

Tue, 07 Jan 2014 01:36 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jan 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana,  New Electricity Slab rate
हरियाणा में बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध के चलते बिजली वितरण निगमों ने घरेलू बिजली दरों की स्लैब में बदलाव किया है।
विज्ञापन


नई स्लैब प्रणाली इस साल एक जनवरी से लागू की गई है। हालांकि नई स्लैब प्रणाली लागू करने की अनुमति भी बिजली नियामक आयोग से नहीं ली गई है।

इस नई स्लैब प्रणाली से उन उपभोक्ताओं को हर महीने 97.40 रुपये यानी प्रत्येक दो महीने पर आने वाले बिजली बिल में 194.80 रुपये का लाभ होगा जो 101 से 800 यूनिट तक बिजली खर्च करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में एक जनवरी से बिजली बिल में 200 रुपये छूट देने की घोषणा की थी। बिजली निगमों ने इसी के मद्देनजर नई स्लैब प्रणाली बनाई है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पहले 100 यूनिट तक फूंकने पर दो तरीके से रेट लगता था।

पहले 40 यूनिट का रेट 2.98 रुपये, 41-100 तक 4.75 रुपये लगता था। अगर कोई उपभोक्ता 101-250 यूनिट के बीच बिजली खर्च करता था तो उसे सीधे 250 यूनिट वाला रेट 4.90 रुपये की दर से बिल देना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे उपभोक्ता को 0-40 और 41-100 यूनिट की स्लैब दर का लाभ नहीं मिलता था। लेकिन कोई उपभोक्ता अगर 800 यूनिट तक बिजली फूंकता है तो उसे पहले 250 यूनिट का रेट 4.90 रुपये, 251-500 यूनिट का रेट 5.60 रुपये और 501-800 यूनिट का रेट 5.98 रुपये लागू होता था।


इसके बाद किसी उपभोक्ता का बिजली खर्च अगर 801 यूनिट से ज्यादा होता था तो उसे एकमुश्त रेट 5.98 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होता था।

अब नई स्लैब प्रणाली में 800 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को 0-40 यूनिट तक रेट 2.98 रुपये, 41-100 यूनिट का रेट 4.75 पैसे, 101-250 यूनिट का रेट 4.90 रुपये और 251-500 यूनिट तक पुराना रेट 5.60 रुपये और 501-800 यूनिट तक 5.98 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होगा।

लेकिन ऐसे उपभोक्ता जो हर महीने 100 यूनिट तक बिजली ही फूंकते हैं, उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी।

एफएसए की भी नई स्लैब

फ्यूल सरचार्ज एरियर (एफएसए) की भी स्लैब प्रणाली बनाई गई है।

पहले 40 यूनिट तक एफएसए 77 पैसे प्रति यूनिट और 41-250 यूनिट तक 106 पैसे प्रति यूनिट की दर से लगता था।

नई स्लैब प्रणाली में बिजली दर घटने से एफएसए में भी 11.60 रुपये का फायदा होगा।

यानी 101-800 यूनिट तक बिजली फूंकने वालों को हर महीने 97.40 रुपये का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed