फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Municipal Corporation Elections: AAP releases first list of candidates, Amit Khatak will be mayor

हरियाणा नगर निकाय चुनाव: AAP ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, रोहतक से अमित खटक होंगे मेयर प्रत्याशी

Sat, 15 Feb 2025 10:41 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Feb 2025 10:41 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी ने सभी उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, ईमानदारी और जनसेवा के आधार पर किया है। पार्टी का लक्ष्य पारदर्शी और जनता के लिए समर्पित निकाय प्रशासन देना है।

विज्ञापन
Haryana Municipal Corporation Elections: AAP releases first list of candidates, Amit Khatak will be mayor
आम आदमी पार्टी की लिस्ट जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने प्रमुख शहरों से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने रोहतक से अमित खटक को मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का मानना है कि अमित खटक की साफ-सुथरी छवि और सामाजिक कार्यों में सक्रियता जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ बनाएगी।

विज्ञापन

सोनीपत से डॉ. कमलेश कुमार सैनी को मैदान में उतारा
सोनीपत से पार्टी ने डॉ. कमलेश कुमार सैनी को मैदान में उतारा है। डॉ. सैनी का चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता और जनसेवा की छवि जनता को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

विज्ञापन

सिरसा नगर परिषद से कविता नगर को टिकट
सिरसा नगर परिषद चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कविता नगर को अपना प्रत्याशी बनाया है। कविता नगर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और स्थानीय मुद्दों की अच्छी समझ रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का दावा: बदलाव की लहर लाएगी जीत
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी ने सभी उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, ईमानदारी और जनसेवा के आधार पर किया है। पार्टी का लक्ष्य पारदर्शी और जनता के लिए समर्पित निकाय प्रशासन देना है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले...

अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमृतसर ले जाने वाली फ्लाइट के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बुनियादी बात है यह है कि जो लोग अमेरिका गए थे, चाहे वो पंजाब से थे या गुजरात से थे या हरियाणा से थे, वो सभी आर्थिक मौके के लिए अमेरिका गए थे। भगवंत मान की बात बिल्कुल सही है कि उनको पंजाब में क्यों लाया जा रहा है? यह विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था...आप क्या संदेश देना चाह रहे हैं? आप यह संदेश देना चाहते हैं कि जो लोग बाहर जाते हैं वो सिर्फ पंजाब से जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed