फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Long queues of tractors lined the border

सिंघु बॉर्डर पर 20 किलोमीटर तक लगी ट्रैक्टरों की लाइन, टीकरी बॉर्डर पर 13 किलोमीटर लंबा जाम  

Tue, 26 Jan 2021 12:21 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
Haryana: Long queues of tractors lined the border
ट्रैक्टर मार्च के कारण बॉर्डर पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत में सिंघु बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर परेड सुबह करीब पौने नौ बजे शुरू हुई। उसके बावजूद अभी करीब 20 किलोमीटर तक ट्रैक्टरों की लाइन लगी हुई है। सिंघु बॉर्डर से बहालगढ़ के आगे तक जाम के हालात है। ऐसे में किसानों को दिल्ली पहुंचने में ही कई घंटे लगने की संभावना है।

विज्ञापन


ट्रैक्टर परेड मंगलवार सुबह 8.45 बजे ही शुरू हो गई थी। उसके बावजूद अभी तक हजारों वाहन हरियाणा क्षेत्र में ही जाम में ही फंसे हुए हैं। नेशनल हाईवे-44 पर सिंघु बॉर्डर से बहालगढ़ तक पानीपत-दिल्ली लेन पूरी तरह जाम हो गई है। 
विज्ञापन



हाईवे पर जाम लगने के बाद वाहनों को गांव राई के अंडरपास से निकालकर दिल्ली-पानीपत लेन से विपरीत दिशा से निकाला जा रहा है। वहां भी जाम के हालात बन गए हैं। युवा किसान स्वयं अगवानी कर जाम में फंसे किसानों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं टीकरी बॉर्डर से सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड जोश और उत्साह के साथ जारी है। टीकरी बॉर्डर से 13 किलोमीटर पीछे केएमपी तक ट्रैक्टरों की लंबी लाइन लगी हुई है। टीकरी बॉर्डर से पहले ट्रैक्टरों की दो लाइन बना दी गई हैं। जिन्हें बॉर्डर से जाना है, उन्हें एक लाइन में आगे बढ़ाया जा रहा है।

एक लाइन के प्रवेश के समय दूसरी लाइन को रोक दिया जा रहा है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे टीकरी बॉर्डर से 15 एंबुलेंस का काफिला दिल्ली के अंदर गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में हालात को संभाला जा सके। एंबुलेंस का प्रबंध किसान मोर्चा की तरफ से किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed