{"_id":"6188cf7a5ca08836082e3ec0","slug":"haryana-government-formed-a-three-member-committee-to-increase-crop-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: फसल मुआवजा बढ़ोतरी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: फसल मुआवजा बढ़ोतरी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट
Mon, 08 Nov 2021 01:23 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:23 PM IST
सार
हरियाणा सरकार ने फसलों के मुआवजे में इजाफा करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 2015 के बाद से सरकार लगातार मुआवजे को लेकर समीक्षा कर रही है। किसानों को जो नुकसान होता है, उससे बचाने के लिए निरंतर सरकार काम कर रही है। किसानों को अब ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में 2015 के बाद फसल खराब के लिए दिया जाने वाला मुआवजा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा। डिप्टी सीएम अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय फसल खराब होने पर 12 से 14 हजार रुपये मुआवजा प्रति एकड़ दिया जा रहा है। इसे किसान के खर्च और लागत को देखते हुए बढ़ाया जायगा। उन्होंने माना कि बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बरगाड़ी बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंची पंजाब पुलिस
विज्ञापन
15 नवंबर तक किसानों की पेमेंट देने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि सरकार ने सक्षम रोजगार देने के लिए काम किया है। जल्द ही MSME के लिए भी योजना लेकर आएंगे। इसके तहत ब्लॉक लेवल पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे। चौटाला ने कहा कि मंडी पर अवस्थाओं को दुरुस्त किया है। आज से फिर धान की खरीद शुरू की जाएगी। 15 नवंबर तक होगी खरीद। अब तक 8900 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हिसार: हांसी लघु सचिवालय के चारों तरफ पुलिस ने की बेरिकेडिंग, किसानों ने किया है घेराव का एलान
नई कंपनियों को मिलेगी 2 साल की छूट
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में 75 फीसद नौकरी स्थानीय लोगों को दी जाएंगी। हर छोटा रोजगार इस एक्ट के अंदर है। नई कंपनियों को दो साल के लिए छूट रहेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि 16000 कंपनियां हमें अपने कर्मचारियों की जानकारी दे चुकी हैं। आपत्तियां आएंगी तो उनको दूर किया जाएगा। उद्योगों से चर्चा के बाद एक्ट विधानसभा में लाए हैं, इसलिये उद्योगपति भी इससे सहमत हैं।