फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana determined to increase voting percentage, Amar Ujala Foundation and administration organized walkathon

हरियाणा ने ठाना, मतदान प्रतिशत बढ़ाना: अमर उजाला फाउंडेशन व प्रशासन ने आयोजित की वॉकथॉन, लोगों को किया जागरूक

Sun, 12 May 2024 09:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 May 2024 09:59 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित वॉकथॉन में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान लोगों को मतदान करने का आग्रह किया। इसके साथ ही निष्पक्ष होकर हर हाल में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। विभिन्न विभागों से आए सभी अधिकारियों व खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें मतदान के प्रेरित किया।

विज्ञापन
Haryana determined to increase voting percentage, Amar Ujala Foundation and administration organized walkathon
वॉकथॉन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में अमर उजाला फाउंडेशन व जिलों के प्रशासन की ओर से रविवार सुबह वॉकथॉन का आयोजन किया गया। लोगों ने कदम ताल मिलाकर जगरूकता निकाली और लोगों को निष्पक्ष व स्वतंत्र होकर मतदान करने का संदेश दिया। दादरी में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीसी डॉ. जयेंद्र छिल्लर ने शिरकत की। 

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को सुबह साढ़े 6 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पहुंचने पर सबसे पहले मुख्य व विशिष्ट अतिथियों  को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद एडीसी जयेंद्र छिल्लर ने कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी से मतदान करने का आग्रह किया। इसके बाद सभी को निष्पक्ष होकर हर हाल में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। लगभग 6:45 पर एडीसी ने शहर के रोजगार्डन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों का पूरा जत्था रोज गार्डन से नारे लगाते हुए परशुराम चौक पर पहुंचा। वहां दो मिनट के ठहराव के बाद वापस रोज गार्डन में आकर वॉकथॉन का समापन किया गया। विभिन्न विभागों से आए सभी अधिकारियों व खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें मतदान के प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बीईओ राजबाल मलिक, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसओ संधू बाला, एशियन स्वर्ण पदक विजेता व कुश्ती कोच विकास सांगवान, भीम अवॉर्डी व पैरा एथलीट कोच ज्ञानेंद्र सिंह, एथलेटिक्स कोच बिजेंद्र सिंह, वालीबॉल कोच अशोक अहलावत, फुटबॉल कोच पूनम, क्रिकेट कोच सन्नी सिंह, खो-खो कोच परविंद्र सिंह, महेश सिंहमार, स्वीप टीम सदस्य डॉ. सतीश साहू, वीरेंद्र सिंह, अनिल फौख्ट, हरपाल आर्य, सुंदरपाल फौगाट, रविंद्र सिंह, राजीव आरोड़ा, शिक्षा विभाग से प्रदीप कौशिक, कोच गौरव कुमार, कोच कप्तान सिंह, कोच नरेश बलौदा, जगदीश सिंह, कोच संजय शास्त्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed