फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana congress Workers, CM Bhupendra singh hudda

मनमुटाव दूर करें कांग्रेस वर्कर : हुड्डा

Sun, 29 Dec 2013 01:34 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Dec 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
Haryana congress Workers, CM Bhupendra singh hudda
आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को सभी कांग्रेसी वर्करों से मनमुटाव दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्करों से कहा कि वे पार्टी हित में एकजुट होकर काम करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को यहां हरियाणा कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में वर्करों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के नवीनीकरण भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा बड़ा है। कुनबे में छोटा-मोटा मनमुटाव होता रहता है। मगर प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक ले जाने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ सालों में कांग्रेस सरकार ने हरियाणा का जितना विकास किया है उतना 1966 से 2005 तक नहीं हुआ था। हरियाणा का नाम अब देश में गर्व से लिया जाता है। इसे गर्व को बढ़ाना होगा।

मुख्यमंत्री ने वर्करों से कहा कि प्रदेश सरकार ‘जवाबदेही कानून’ बना रही है। अब वर्करों को भागीदारी निभाने की जरूरत है। जो अफसर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में लापरवाही बरते उसकी शिकायत करें।

कार्यकर्ताओं को सरकार की आंख तथा कान बताते हुए कहा कि सरकार इस कानून को अमलीजामा पहनाने जा रही है। हर कर्मचारी-अफसर को निश्चित समय में जनता का काम करना होगा।

वर्कर यह सुनिश्चित करें कि हर योजना का लाभ संबंधित व्यक्ति तक पहुंचे। नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने गोहाना रैली की सफलता पर भी बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन की सबसे बड़ी रैली थी। इसकी चर्चा देश भर में हुई। उन्होंने कहा कि गोहाना रैली की सब 31 घोषणाएं एक जनवरी से लागू हो रही हैं।

इनके लागू होने के बाद वर्करों की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी, क्योंकि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उनका लाभ संबंधित व्यक्ति तक पहुंचा है या नहीं। अब वर्करों को हर घर तक पहुंच बनानी होगी।

उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की देश के निर्माण में अहम भूमिका रही थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि वर्ष 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं वर्षगांठ पर सालभर कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 17 जनवरी को सब खंड और जिला प्रधानों की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि आगामी एक जनवरी को सब जिला और खंड प्रधान प्रेस कांफ्रेंस करें और गोहाना रैली की जानकारी दें।

सब जिला और खंड प्रधान हर महीने बैठक करें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। मंत्री परमवीर सिंह, राव नरेंद्र, सतपाल सांगवान, सावित्री जिंदल, आफताब अहमद, शिवचरण लाल शर्मा,  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, ओएसडी (मीडिया) डॉ. केवी सिंह, सांसद डॉ. राम प्रकाश, मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याणा,  राम किशन फौजी, रामकिशन गुर्जर, विधायक विनोद शर्मा, प्रो. संपत सिंह और अन्य उपस्थित थे।


चरित्रहीन और नशेड़ियों से दूर रहे कांग्रेस : जयप्रकाश
पूर्व मंत्री और हिसार जिला कांग्रेस प्रधान जय प्रकाश ने बोलते हुए कहा कि देश महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहा है।

अत्याचार बढ़ रहा है। अब कांग्रेस युवाओं को जाग्रत करे और नशों से दूर करने का आह्वान करे।

कांग्रेस को चरित्रहीन और नशेड़ियों से दूर रहना चाहिए। मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि प्रदेश में खूब विकास कार्य हुए हैं। मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि विकास कार्यों की जानकारी जनता के बीच पहुंचनी चाहिए।


प्रो. संपत सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सच बोलने से नुकसान होता है।

सीपीएस रामकिशन फौजी ने कहा कि अब एकजुट होकर जनता के बीच जाने की जरूरत है। विधायक नरेश शर्मा ने कहा कि खूब विकास कार्य हुए हैं।

...और सांसद नहीं पहुंच पाए
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में सांसद नहीं पहुंच पाए। पूछने पर प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि सब सांसद दिल्ली में थे। मंत्रियों में हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, गीता भुक्कल नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed