फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana CM Manohar Lal hoisted the tricolor in Samalkha

Independence Day 2022: सीएम मनोहर लाल ने पानीपत के समालखा में फहाराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Mon, 15 Aug 2022 09:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 09:47 AM IST
सार

76वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मनोहर लाल ने पानीपत जिले के समालखा कस्बे में तिरंगा फहराया है। उन्होंने कहा कि कहने को सात रंग होते है, आज पूरे देश में तीन रंग ही दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश में उद्योगों में निवेश के लिए एक लाख करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जिससे पांच लाख नौकरियों सृजित होंगी।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal hoisted the tricolor in Samalkha
सीएम मनोहर लाल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली। - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के ब्लॉक समालखा स्थित भापरा स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी  के लिए हर्षोल्लास का दिन है। देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जिसे मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। कहते हैं कि सात रंग होते हैं लेकिन आज तीन रंग ही दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा वासियों को गर्व है कि 1857 के स्वतंता संग्राम की पहली चिंगारी अंबाला में फूटी थी।

जिसके फलस्वरूप देश से  ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत हुआ। इस चिंगारी से पूरे देश में आंदोलन खड़ा किया गया और अंग्रेजी हूकुमत को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि आज हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर भूमि समलाखा में ध्वजारोहण का मौका मिला है। समालखा की एतिहासिक भूमि के गांव चुलकाना में श्याम बाबा का मंदिर है। गांव पट्टी कल्याणा में महात्मा गांधी आए थे। इसी गांव के लोगों ने भूदान आंदोलन में 22 एकड़ भूमि दान की थी। गांव नौल्था के 16 गांवों ने अंग्रेजों को राजस्व देने से इंकार कर दिया था। बूअली शाह का मकबरा आजादी के आंदोलन का केंद्र रहा है। 

विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करने में हरियाणा प्रथम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के 60 लाख घरों में तिरंगा लहराया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में 14 हजार कार्यक्रमों का आयोजन कर हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर है। आजादी के लिए बलिदान देने वालों की याद में अंबाला छावनी में शहीद स्मारक निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था परिवर्तन के जरिये जनसेवा का दायित्व निभा रही सरकार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीते आठ वर्षों से सरकार व्यवस्था परिवर्तन के साथ जन सेवा का दात्यिव निभा रही है। मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना के तहत 30 हजार परिवारों को सहायता दी। ई-गवर्नेंस के जरिए सुविधाओं एवं योजनाओ को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया। यह मुहीम आज परिवार पहचान पत्र तक पहुंच चुकी है। मात्र इस दस्तावेज के जरिए सभी योजनाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। अब इसमें जन्म-मृत्यु का डाटा भी अपडेट होगा। पीले राशन कार्ड भी इससे जोड़ा जाएगा। आर्थिक स्थिति के आधार अपने आप ही लोग इससे जुड़ेंगे और बाहर होने पर दूसरे राशन कार्ड जारी होंगे। सिरसा और कुरुक्षेत्र में इस पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। इसके साथ ही लोगों को पेंशन के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। इस दस्तावेज के माध्यम से अपने आप ही पेंशन शुरू हो जाएगा। 

Haryana CM Manohar Lal hoisted the tricolor in Samalkha
पानीपत के समालखा स्थिति भापरा स्टेडियम मे सीएम मनोहर लाल ध्वजारोहण कर सलामी देते हुए. - फोटो : संवाद

योग्यता के आधार पर 87 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी 

मुख्यमंत्री ने बताया कि भ्रष्टाचार को खत्म कर योग्यता के आधार पर प्रदेश के 87 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। गरीब परिवारों को 6000 रुपये वार्षिक आर्थिक सहायता दी जा रही है। समााजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपये मासिक की गई है। आयुष्मान योजना के तहत 27 लाख गरीब परिवार को पांच लाख रुपये तक इलाज मुहैया कराया जा रहा है। एकल पंजीकरण एवं कॉमन पात्रता परीक्षा एवं निजी क्षेत्र के लिए 75 फीसदी आरक्षण, विवादों से समाधान, नई शिक्षा नीति,  हेल्पलाइन-112 से सुशासन को मजबूती मिली है।  



अब प्रदेश सिर्फ कृषि ही नहीं किसान प्रधान भी होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश कृषि प्रधान तो था, लेकिन किसान प्रधान नहीं था। अब प्रदेश किसान प्रधान भी होगा और उसका सम्मान भी होगा। बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के क्षेत्र और उत्पादन में प्रदेश लगातार बढ़ रहा है। किसानों की आय बढ़ रही है। कृषि में आधुनिक तकनीक को बढ़ाया जा रहा है। खाद, बीज और ऋण में किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्राकृतिक आपदा से कृषि का नुकसान होने पर सहायता राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 14 हजार रुपये प्रति एकड़ किया गया है। एमएसपी पर 14 फसलों की खरीद करने वाला एकमात्र राज्य हरियाणा है। पहला राज्य है, जिसने मुख्यमंत्री बागवानी योजना शुरू की।


 

शिक्षा को कौशल से जोड़ा गया 
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा है। सभी क्षेत्रों में  स्कूल और कॉलेज खोले गए हैं। ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए पांच लाख विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। चार लाख से अधिक आंगनबाड़ियों को प्लेवे स्कूल में बदला गया। मॉडल संस्कृतिक स्कूलों बनाए गए। आईटीआई और कॉलेजों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पासपोर्ट एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की योजना शुरू की गई। 

अंबाला के सिविल अस्पताल में कैंसर का इलाज शुरू हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल में कैंसर केयर सेंटर खोला गया है। आयुर्वेद को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया, जिसके तहत आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर शुरू किए गए हैं। हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 200 बेड का अस्पताल और एक मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है।
 

17 में सात राष्ट्रीय राजमार्गों का काम पूरा 
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा को अन्य राज्यों से जोड़कर यातायात सुगम बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश में  17 नए राजमार्ग घोषित किए गए हैं, जिनमें से सात निर्माण पूरा हो चुका है। पलवल से सोनीपत वाया सोहना, मानेसर, खरखौदा से कुंडली तक सफर सुगम हो गया है। इसके साथ ही  6000 करोड़ की लागत से हरियााणा ऑर्बिटल  रेल कॉरिटोर का काम शुरू हो चुका है।  30 हजार करोड़ की लागत रेपिड रेल योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही हिसार में प्रदेश का पहला एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

उद्योगों के लिए निवेश जुटाएंगे और निर्यात बढ़ाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उद्योगों का अहम योगदान है। जिसके लिए हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति लागू की है। इसके तहत उद्योगों में पांच लाख से अधिक नौकरियों के साथ ही निवेश के लिए एक लाख करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। निर्यात दोगुना किया जाएगा। खरखौदा के निकट वाणिज्यिक टाउनशिप और सोहना में आईएमटी खोली जाएगी। इसके साथ ही समालखा के औद्योगिक क्षेत्र को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। हरियाणा में स्टार्टअप योजना के योजना के तहत 5000 युवाओं ने कारोबार शुरू किया है।

पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा। इसे 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया जाएगा।  पंचायतों में महिलाओं को 33 आरक्षण दिया गया और 51 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप विकसित किए गए। 500 नए मॉडल क्रेच खोले गए। प्रदेश के लगभग 80 फीसदी गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। अब 5600 से अधिक गांवों में 24 घंटे बिजली मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed