{"_id":"67af0b51161d509037074aa2","slug":"haryana-civic-elections-bjp-announces-candidates-for-mayor-post-wait-for-name-from-manesar-continues-2025-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने मेयर पद के उम्मीदवारों की संसोधित सूची की जारी, गुरुग्राम से बदला प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने मेयर पद के उम्मीदवारों की संसोधित सूची की जारी, गुरुग्राम से बदला प्रत्याशी
Fri, 14 Feb 2025 10:27 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:27 PM IST
सार
सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को उम्मीदवार घोषित किया गया था। इससे पहले राजीव जैन ने विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी कविता जैन के लिए टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
मेयर पद के उम्मीदवारों की संसोधित सूची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा द्वारा जारी की गई मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची को पार्टी ने वापस ले लिया है। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की संशोधित सूची जल्द ही जारी की जाएगी। देर शाम जारी की गई संसोधित सूची में गुरुग्राम की उम्मीदवार को बदला है। पहले की सूची में ऊषा प्रियदर्शनी को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन संसोधित सूची में राजरानी मल्होत्रा को टिकट दी है
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ सीटों पर नए सिरे से मंथन किया जा रहा है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। मानेसर सीट से उम्मीदवार की घोषणा पहले ही नहीं की गई थी, और अब बाकी सीटों पर भी पार्टी फिर से विचार कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को उम्मीदवार घोषित किया गया था। इससे पहले राजीव जैन ने विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी कविता जैन के लिए टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सका था।
विज्ञापन