{"_id":"69edd62a9f3648752f008750","slug":"haryana-civic-body-elections-congress-to-release-manifesto-this-evening-agenda-based-on-dialogue-with-public-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा निकाय चुनाव: कांग्रेस आज शाम जारी करेगी घोषणा पत्र, जनता से संवाद पर आधारित एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा निकाय चुनाव: कांग्रेस आज शाम जारी करेगी घोषणा पत्र, जनता से संवाद पर आधारित एजेंडा
Sun, 26 Apr 2026 02:38 PM IST
Naveen
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:38 PM IST
सार
घोषणा पत्र जारी करने के दौरान चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंदर, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कमेटी अध्यक्ष गीता भुक्कल और अफताब अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी का झंडा
- फोटो : ANI Photos
विस्तार
सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी रविवार शाम 5 बजे चंडीगढ़ में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें शहरों की मूलभूत समस्याओं को केंद्र में रखा गया है। कांग्रेस पहले ही सभी निकायों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है और अब चुनावी एजेंडे को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
घोषणा पत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने, पार्कों के रखरखाव को बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने और नगर निगमों में हुए घोटालों की जांच जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। साथ ही शहरी ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए भी कई ठोस प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गीता भुक्कल की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी, जिसने आम जनता से सीधे संवाद कर उनके सुझावों को शामिल किया।
घोषणा पत्र जारी करने के दौरान चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंदर, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कमेटी अध्यक्ष गीता भुक्कल और अफताब अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि यह घोषणा पत्र मतदाताओं को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन