फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Chief Minister Naib Singh Saini held a high-level meeting with the Quality Assurance Authority

Haryana:सीएम ने की क्वॉलिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के साथ बैठक, GATE क्वालीफाईड अधिकारियों को देंगे ट्रेनिंग

Fri, 11 Jul 2025 02:33 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 11 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के लिए समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कही, ताकि उनके कौशल को और निखारा जा सके।

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Naib Singh Saini held a high-level meeting with the Quality Assurance Authority
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्वॉलिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने सभी विकास परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए GATE योग्यता प्राप्त युवा पेशेवरों को 'मुख्यमंत्री इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट क्वालिटी मॉनिटर' के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। ये युवा पेशेवर विकासात्मक परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के लिए समय-समय पर आवश्यक प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कही, ताकि उनके कौशल को और निखारा जा सके। उन्होंने दोहराया कि विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ये निर्देश हरियाणा सरकार की मजबूत और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जिसमें जवाबदेही और पेशेवर दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed