फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Brother of the youth killed in Russia appeals to the government, the body should be brought soon

Haryana: रूस में मारे गए युवक के भाई ने लगाई सरकार से गुहार, शव को जल्द लाया जाए, फंसे हुए बाकियों को भी बचाएं

Mon, 29 Jul 2024 06:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 06:12 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल के एक युवा रवि की यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से लड़ते हुए मृत्यु हो गई। ये दावा युवक के परिवार ने किया है और सरकार से शव को लाने की अपील की है। 

विज्ञापन
Haryana: Brother of the youth killed in Russia appeals to the government, the body should be brought soon
रवि का भाई अजय - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के कैथल के जिले के गांव मटौर निवासी 22 वर्षीय रवि की रूस में मौत के बाद परिवार शव को लाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहा है। मास्को (रूस) स्थित भारतीय दूतावास ने  युवक की मौत की पुष्टि कर दी है। परिजनों का कहना है कि वह रूस ट्रांसपोर्ट में काम करने गया था लेकिन उसे जबरन युद्ध में भेज दिया गया। उसे रूसी आर्मी की वर्दी में देखा गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रवि के भाई अजय की एंबेंसी से इस बारे में कुछ लंबे समय से बात चल रही थी। उसके भाई की एंबेंसी से चल रही पूछताछ के आधार पर यह खुलासा हुआ है। मृतक रवि के भाई अजय ने बताया कि एंबेंसी ने उन्हें कहा है कि वे मृतक की मौत की पुष्टि के लिए उसकी मां का डीएनए टेस्ट करना चाहते हैं, लेकिन उनकी मां की मौत हो चुकी है। इसलिए उन्होंने एंबेंसी से अनुरोध किया है कि वे उसकी मां के जगह उसका डीएनए टेस्ट कर सकते हैं।


अजय ने बताया कि उसका भाई रवि रूस में 13 जनवरी को 2024 को ट्रांसपोर्ट में काम करने के लिए गया था। उसका परिवार कुछ समय से रवि के संपर्क में था लेकिन इसके बाद उनके भाई को रूस की सीमा पर युद्ध के लिए भेज दिया गया है। कुछ दिन बाद यह रूसी आर्मी की वर्दी में देखा भी गया था। कहा कि 12 मार्च तक उसके भाई के साथ उसकी बात भी हुई है।

उन्होंने कहा कि सेना के लोगों ने उन्हें कहा कि या तो युद्ध को फ्रंट लाइन पर लड़ो नहीं तो उन्हें 10 साल की जेल होगी। उन्हें फोन के माध्यम से रवि की मौत के बारे में सूचना मिली। उनकी उनकी केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग है कि उनके भाई का शव भारत मंगवाया जाए। साथ ही वहां फंसे हुए अन्य भारतीय युवाओं को भी बचाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed