फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana assembly elections congress Formed two committees in one day 45 leaders including Maken, Hooda, Selja

हरियाणा विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: एक दिन में बनाई दो कमेटी; माकन, हुड्डा, सैलजा समेत 45 नेता शामिल

Thu, 01 Aug 2024 10:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 01 Aug 2024 10:43 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने एक ही दिन में दो कमेटियों का गठन किया है। 

विज्ञापन
Haryana assembly elections congress Formed two committees in one day 45 leaders including Maken, Hooda, Selja
कांग्रेस नेता अजय माकन - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने वीरवार को एक ही दिन में दो कमेटियां का गठन किया है। कांग्रेस ने चुनाव रणनीति समिति और चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटियों में माकन, हुड्डा, सैलजा समेत 45 नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी का चेयरमैन पार्टी ने अजय माकन को बनाया गया है, जबकि मणिकम टैगोर, जिग्नेश मेवाणी और श्रीनिवास बीवी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक हरियाणा के प्रभारी, पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता और एआईसीसी सचिव संबंधित स्क्रीनिंग समितियों के पदेन सदस्य होंगे। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जोर-शोर से जुट गई है। यह कमेटी ही उम्मीदवारों का पैनल फाइनल करेगी। प्रदेश में अक्तूबर के महीने में चुनाव प्रस्तावित हैं। संभावना जताई जा रही है कि अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव करवाए जा सकते हैं। कांग्रेस ने हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए भी स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


चुनाव रणनीति समिति का भी गठन
वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को चुनाव रणनीति समिति का भी गठन किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को समिति का चेयरमैन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को कन्वीनर नियुक्त किया गया है। समिति में 45 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें सभी धड़ों के प्रमुख नेता शामिल हैं। बाबरिया ने समिति की पहली बैठक दस अगस्त को नई दिल्ली के हरियाणा भवन में बुला ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बैठक में सभी सदस्य पहुंचते हैं या फिर कमेटी का बायकॉट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
कमेटी में प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया चेयरमैन, उदयभान कन्वीनर, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, सांसद सतपाल ब्रहमचारी, सांसद वरुण चौधरी, वरिष्ठ नेता अजय यादव, रोहित चौधरी, चौधरी बीरेंद्र सिंह, चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक, महेंद्र प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह कादियान, अशोक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, हरमोहिंद सिंह चट्ठा, आफताब अहमद, बीबी बत्रा, जितेंद्र कुमार भारद्वाज, रामकिशन गुर्जर, सुरेश गुप्ता, दिव्यांशु बुद्धिराजा, अविनाश यादव, सुधा भारद्वाज, पूनम चौहान, सुनीता शर्मा, गीता भुक्कल, राव दान सिंह, जगबीर मलिक, जयवीर सिंह वाल्मीकि, राजिंदर सिंह जून, बिशन लाल सैनी, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, पूर्व मंत्री संपत सिंह, आनंद सिंह डांगी, निर्मल सिंह, करण सिंह दलाल, राव नरेंद्र सिंह, अनीता यादव, ढिल्लू राम बाजीगर, राम निवास, राकेश कांबोज और चंद्रप्रकाश को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed