{"_id":"66b86d91f5de93b99d0fc3ee","slug":"haryana-assembly-election-bjp-formed-two-committees-cm-saini-manohar-lal-and-rao-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Election: भाजपा ने भी कसी कमर, दो कमेटियां बनाई; सैनी, मनोहर, राव समेत कई दिग्गजों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Election: भाजपा ने भी कसी कमर, दो कमेटियां बनाई; सैनी, मनोहर, राव समेत कई दिग्गजों के नाम
Sun, 11 Aug 2024 01:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:22 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने भी कमर कस ली है। भाजपा ने एक दिन में दो कमेटियों का गठन किया है, जिनमें 50 से ज्यादा नेताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव संचालन और चुनाव प्रबंधन कमेटी की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्षमोहन लाल बड़ौली ने बताया, प्रदेश चुनाव संचालन समिति में 20 सदस्यों को शामिल किया गया है, वहीं चुनाव प्रबंधन समिति में 32 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।
चुनाव संचालन समिति में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व सांसद डा. अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सत्य प्रकाश जरावता को शामिल किया है।
चुनाव प्रबंधन के लिए 32 सदस्यीय कमेटी
वहीं, चुनाव का प्रबंधन का काम देखने के लिए 32 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति गठित की गई है। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक कुलदीप बिश्नोई और सह संयोजक राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, पूर्व महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को नियुक्त किया है। सदस्य के रूप में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, पूर्व ओएसडी जवाहर यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, संदीप जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, कैप्टन भूपेंद्र, रेनू डाबला, सुनीता रागी, उषा प्रियदर्शी, अरविंद यादव, मानस, वरिंद्र गर्ग, मदन चौहान, मदन गोयल, उमेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा, प्रवीण जैन, राजीव जेटली, अरुण यादव, आदित्य चावला, मनोज शर्मा, सुधीर राव, संचित नांदल, डा बलवान, कर्ण राजेंद्र सुहाग को शामिल किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि गठित की गई दोनों कमेटी चुनाव प्रबंधन और संचालन का काम देखेगी।