फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   hariyana: four man killed in palwal

हरियाणा: पलवल में जहरीली गैस से चार की मौत

Tue, 13 Aug 2013 12:51 AM IST
पलवल/ब्यूरो
पलवल/ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
hariyana: four man killed in palwal

चमड़ा साफ करने वाली फैक्टरी में बने केमिकलयुक्त गंदे पानी के टैंक में सोमवार को सफाई करने उतरे चार कर्मियों की मौत हो गई। प्रथमदृष्टया मौत की वजह टैंक में बनी जहरीली गैस से दम घुट जाना मानी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद शव लेने को तैयार नहीं हुए थे।
विज्ञापन


डीएसपी जयबीर सिंह राठी के अनुसार, पलवल निवासी फैक्टरी मालिक राजीव बंसल और मैनेजर हरिकिशन बंसल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे स्थित आगरा चौक के निकट लेदर प्राइम इंडस्ट्रीज है। इसमें चमड़ा साफ किया जाता है। चमड़ा और केमिकलयुक्त गंदा पानी वहां बने चार टैंकों में जमा होता है।

इन टैंकों से गंदे पानी की निकासी के लिए कमरानुमा बड़ा टैंक बनाया गया है। तीन दिन से टैंक में जमा हुए पानी को निकालने के लिए शाह आलम और रबूल खान नामक दो कर्मियों को वहां उतारा गया।

बताया जाता है कि जैसे ही वे सीढ़ियों से नीचे उतरे, बेहोश होकर गिर पड़े। वहां मौजूद एक अन्य कर्मचारी ने इसकी जानकारी मैनेजर हरिकिशन बंसल को दी।

मैनेजर ने तत्काल दो अन्य कर्मियों कमलेश और गणेश को वहां भेजा। टैंक में उतरते ही ये दोनों कर्मचारी भी बेहोश होकर गिर पड़े। चारों के बेहोश होने से वहां अफरातफरी मच गई।


किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर अचेतावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में शाह आलम और रबूल खान पश्चिम बंगाल, गणेश राजस्थान और कमलेश बिहार का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed