{"_id":"75a2908a376cd70ceb119ef267ce20c6","slug":"zonal-youth-festival-start-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल यूथ फेस्टिवल का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल यूथ फेस्टिवल का रंगारंग आगाज
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 24 Oct 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के जोनल यूथ फेस्टिवल का बृहस्पतिवार को रंगारंग आगाज हुआ। केआईआईटी कॉलेज में यह फेस्टिवल तय समय से तकरीबन दो घंटे देरी से शुरू हुआ। तीन दिन चलने वाले इस फेस्टिवल में 800 से अधिक प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
आखिरकार बृहस्पतिवार को वह दिन आ ही गया, जिसका कॉलजों और प्रतिभागियों को बेसब्री से इंतजार था। केआईआईटी कॉलेज में सुबह नौ बजे से ही गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल और मेवात के कॉलेजों से प्रतिभागियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
देखते ही देखते कॉलेज गुलजार हो गया। आयोजक कॉलेज की ओर से सुबह 11 बजे से इवेंट शुरू करने का दावा किया गया था। प्रतिभागी पूरे गेटअप में तैयार होकर कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
फरीदाबाद के जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय के दल के इंचार्ज दिनेश जून ने कहा कि आयोजकों के रवैये से प्रतिभागियों को बहुत परेशानी हुई। पहले केआईआईटी कॉलेज में प्रस्तुतियों के लिए पांच स्टेज बनाने की योजना थी पर कार्यक्रम के दिन मेजबान कॉलेज को एक अतिरिक्त स्टेज भी बनाना पड़ा।
इस बारे में फेस्ट के ऑर्गनाइजर आएस शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा होने के कारण नया स्टेज बनाना पड़ा। कार्यक्रम देरी से शुरू होने पर फेस्टिवल के सह-संयोजक प्रो. डॉ. विक्रम ने कहा कि एमडीयू के लोग देरी से आए।
स्टेज मैनेजमेंट की भी परेशानी
स्टेज मैनेजमेंट को लेकर भी प्रतिभागियों को परेशानी हुई। सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय गुड़गांव में संगीत के विभागाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि स्टेज-1 की आवाज काफी गूंजती है। इस कारण स्टेज-2 व 3 की प्रस्तुतियों पर भी असर पड़ रहा है। स्टेज-2 पर क्लासिकल संगीत की प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागी इससे परेशान हैं।
पहले दिन इनकी हुई प्रस्तुतियां
स्टेज-1
-क्लासिकल सांग
-ग्रुप डांस
-माइम (इसे 5ए स्टेज पर स्थानांतरित किया गया)
-सोलिक्यू
-वन एक्ट प्ले संस्कृत
स्टेज-2
-क्लासिकल म्यूजिक (वो)
-क्लासिकल म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल) परकेशन
-क्लासिकल म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल) नॉन परकेशन
-गुप सांग
स्टेज-3
-संस्कृत डेक्लेमेशन
-संस्कृत श्लोक
स्टेज-4
-कविता पाठ हिंदी
-कविता पाठ पंजाबी
-कविता पाठ उर्दू
-कविता पाठ अंग्रेजी
स्टेज-5
-पेंटिंग
-क्ले मॉडलिंग
-फोटोग्राफी
-कार्टूनिंग
स्टेज-5ए
-माइम