फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   zonal youth festival : debate on internet

जोनल यूथ फेस्टिवल में हिंदी डिबेट

Fri, 25 Oct 2013 08:20 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 25 Oct 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
zonal youth festival : debate on internet

जोनल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों के छात्रों के बीच ज्ञानवर्द्धक हिंदी डिबेट हुई। इस डिबेट का विषय था ‘इंटरनेट ने युवाओं को अपने मूल उद्देश्यों से भटका दिया है’। इस पर युवाओं की राय अलग-अलग थी।

विज्ञापन


केआईआईटी कॉलेज के स्टेज नंबर-4 पर कोई नृत्य या गीत का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन दर्शकाें की भीड़ यहां भरपूर थी। इस स्टेज पर वही लोग थे जिनकी ज्ञान में रुचि थी, क्योंकि यहां पर हिंदी डिबेट का कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन


विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों के बीच इंटरनेट को लेकर गर्मागर्म बहस चल रही थी। कोई इंटरनेट पर युवाओं को पथभ्रष्ट करने का आरोप लगा रहा था, तो कोई इसे समय की बर्बादी से जोड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कॉलेज के प्रतिभागी ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स के मनमाने इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की। उसका कहना था कि आज फेसबुक पर ऐसी-ऐसी चीजें पोस्ट होती हैं, जो आपत्तिजनक ही नहीं, बल्कि भावनाओं को भड़काने वाली भी होती हैं।

एक अन्य कॉलेज की प्रतिभागी ने कहा कि इंटरनेट का गलत प्रयोग करने वाले गलत हो सकते हैं। आज इंटरनेट से हर किसी को फायदा हो रहा है। बुराई इसमें नहीं, बल्कि लोगों की सोच में है। स्टेज नंबर-3 की अंग्रेजी डिबेट में भी खूब गर्मागर्म बहस हुई।



मॉक इंटरव्यू में दिखाई दक्षता
स्टेज नंबर-3 पर मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें कॉरपोरेट सेक्टर में जीएम पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन करने वाले सभी प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया गया। हर प्रतिभागी ने सफलता के लिए भरपूर प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed