फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   today last city bus till 7pm

आज अंतिम सिटी बस सात बजे तक

Sat, 02 Nov 2013 07:02 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 02 Nov 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
today last city bus till 7pm

दिवाली पर सिटी बस शाम सात बजे चलेंगी और मेट्रो ट्रेन का संचालन शाम आठ बजे बंद हो जाएगा। रोडवेज की लांग रूट की बसें तो शाम चार बजे से ही बंद हो जाएंगी।

विज्ञापन


रोडवेज के यातायात प्रबंधक नेत्रपाल खत्री ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर ऐसा फैसला किया गया है। अगर कहीं जरूरत पड़ती है तो सेवा मुहैया कराई जा सकती है। वैसे शाम को पांच बजे के बाद से भीड़भाड़ कम होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


लिहाजा यह फैसला किया गया है। कुछ कर्मचारी रिजर्व में रखें हैं, सिटी सेवा को जरूरत के हिसाब से कुछ रूटों पर चलाया जा सकता है।

दूसरी और मेट्रो प्रवक्ता ने बताया कि दिवाली के दिन अंतिम मेट्रो रात आठ बजे चलेगी। दूसरे दिन गोवर्धन पर मेट्रो का संचालन सुबह छह बजे से ही आरंभ हो जाएगा। सामान्य दिनों की तरह की संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैयादूज को हर रूट पर दो-दो ट्रेनें स्टैंड बाई रखी गई हैं। अधिक भीड़भाड़ होने पर इनका संचालन किया जाएगा। दिवाली के दौरान भीड़ को देखते हुए सभी टिकट काउंटर खोलने का निर्णय किया गया है।


जरूरत पड़ी तो अलग से भी व्यवस्था की जा सकती है। यात्री को ज्यादा देर तक प्रवेश के समय व टिकट लेते समय लाइन में न लगना पड़े, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed