फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ten dengue cases in one day

एक ही दिन में डेंगू के दस नए मरीज

Thu, 17 Oct 2013 08:36 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 17 Oct 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
ten dengue cases in one day

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के दस नए मरीजों की पहचान हुई। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर ब्रीडिंग चेकिंग का काम दोबारा से तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिले में इस बार डेंगू का प्रकोप पिछले साल की तुलना में चार गुना अधिक है। सितंबर माह के दौरान डेंगू के करीब 100 मरीज आए थे। मलेरिया विभाग ने दावा किया था कि तापमान में गिरावट आने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या कम होती जाएगी।
विज्ञापन


जिला मलेरिया विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो एक से दस अक्तूबर तक जहां औसतन डेंगू का एक मरीज रोजाना मिल रहा था, वहीं 16 अक्तूबर तक औसतन तीन मरीज सामने आने लगे। बृहस्पतिवार को डेंगू के दस नए मामले सामने आने से मलेरिया विभाग भी सकते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डा. बीके थापर ने बताया कि ब्रीडिंग चेकिंग का काम लगातार चल रहा है। साथ ही, फोगिंग भी कराई जा रही है ताकि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

इन स्थानों पर कराई गई फॉगिंग
सेक्टर चार, सरयू विहार, लक्ष्मण विहार, सेक्टर-17, 17 ए, 17 बी, सुखराली, सुखराली इन्कलेव, एमडीआई, कैनाल कालोनी, चंदन नगर, सेक्टर-15 टू, बेगमपुर खटौला, बहरामपुर, फाजिलपुर, झाड़सा, नरसिंहपुर, निर्वाणा, रोजवुड सिटी, सेक्टर-34, 35, 48, 49, 71, 72, 72 ए, 73, 74, 74 ए, साउथ सिटी टू, टिकरी गांव, उप्पल साउथएंड।


335 स्थानों पर मिला लारवा
बृहस्पतिवार को सेक्टर तीन, चार, पांच, छह और दस, शीतला कालोनी, गोपाल नगर, लक्ष्मण विहार, राजीव नगर, कासन, मानेसर , डूंडाहेड़ा, मुल्लाहेड़ा, कार्टरपुरी, शक्ति पार्क, हरिनगर, ओम नगर में 4042 घरों की जांच की गई। इनमें 191 घरों के भीतर और 144 घरों के पास मच्छरों का लारवा पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed