{"_id":"82429bb05fda5a4ca0d3d74bef91fbd0","slug":"shruti-wins-solo-dance-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलो डांस में श्रुति ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलो डांस में श्रुति ने लहराया परचम
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 30 Oct 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बाल कल्याण परिषद् की ओर से बुधवार को बाल भवन में दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। इसमें गुड़गांव जोन के लगभग एक हजार स्कूली बच्च भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
पहले दिन सोलो डांस के दूसरे ग्रुप में फरीदाबाद की श्रुति प्रथम तथा गितरथों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीसीए स्कूल (गुड़गांव) की वंदिता स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सोलो सांग के तीसरे ग्रुप में शारदा इंटरनेशनल स्कूल की प्राची ने प्रथम, फरीदाबाद की राजेश्वरी ने दूसरा तथा सीसीए स्कूल की जसवीन मल्होत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सोला डांस के प्रथम ग्रुप में फरीदाबाद की जसमीत ने प्रथम तथा गुड़गांव की हर्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया व अलीश ने रेवाड़ी से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सोलो डांस में झज्जर की कोमल ने प्रथम, रेवाड़ी से यश्वनी ने दूसरा तथा पलवल की सुष्मिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में श्री एसएन सिद्धेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गुरुद्वारा रोड) ने प्रथम तथा हैप्पी एवर ग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़ (नारनौल) ने दूसरा और एचडीसी सेकेंडरी स्कूल, सालावास (झज्जर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सज्जन सिंह ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।