फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ramlila in gurgaon

श्रीराम ने किया वन की ओर प्रस्थान

Tue, 08 Oct 2013 08:24 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 08 Oct 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
ramlila in gurgaon

श्री सनातन धर्म सभा रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को रामलीला की शुरुआत दशरथ दरबार से हुई। राजा दशरथ राम के राजतिलक की घोषणा करते हैं। इससे पूरी अयोध्या में उत्साह का माहौल बन गया। तभी राजा दशरथ को कैकेयी के कोप भवन में जाने की सूचना मिलती है।

विज्ञापन


जब दशरथ कैकेयी को मनाने पहुंचते हैं तभी वह राम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांग लेती है। वचन से बंधे दशरथ भारी मन से उनकी बात मान लेते हैं।
विज्ञापन


अपनी माता से आज्ञा मांग श्रीराम वन की ओर प्रस्थान करते हैं। राम की भूमिका निभाने वाले मुनीष खुल्लर ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। कौशल्या और राम के बीच के भावपूर्ण संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। तभी सीता का आगमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह भी श्रीराम के साथ वन जाने की जिद करती हैं। लक्ष्मण भी सीता और राम के साथ वन के लिए प्रस्थान करते हैं। दशरथ मरण का मंचन किया जाता है। जिस समय दशरथ प्राण त्यागते हैं, उस समय महल में शोक का माहौल छा जाता है।


राम केवट संवाद का मंचन
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम महल की सुख सुविधा छोड़ सीता और भाई लक्ष्मण संग वन-वन भटकते गंगा नदी के समीप पहुंच गए। नदी पार करने के लिए उन्हें नाव की जरूरत हुई। राम ने केवट से नाव समीप लाने का आग्रह किया। यह सुन केवट ने नाव लाने से विनम्रता से इनकार कर दिया। इस पर श्रीराम ने इसका कारण पूछा तो केवट ने कहा कि जब आपके चरण स्पर्श से शिला सुंदर स्त्री के रूप में परिवर्तित हो जाती है तो कहीं मेरी नाव भी स्त्री न बन जाए। जिस समय इस दृश्य मंचन हो रहा था उसी समय गूंज रही चौपाई ‘मांगी नाव न केवटु आना’ सभी को खूब पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed