फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   outbreak of dengue

डेंगू के मच्छरों का स्वभाव बदला

Sat, 19 Oct 2013 07:57 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 19 Oct 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
outbreak of dengue

जिले में डेंगू के मच्छरों ने अपने स्वभाव में परिवर्तन कर लिया है। पहले एक साल छोड़कर मार करने वाला डेंगू का मच्छर इस बार लगातार वार पर वार कर रहा है। डेंगू मच्छर के स्वभाव में आए इस बदलाव से स्वास्थ्य विभाग भी खासा चिंतित है।

विज्ञापन


प्रदेश के मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, डेंगू का मच्छर रिसाइकिल प्रक्रिया के तहत वार करता है। एक साल इसका प्रकोप अधिक होता है तो दूसरे साल यह कमजोर रहता है।
विज्ञापन


पिछले कई सालों से यह रिसाइकिल प्रक्रिया के तहत ही चल रहा था। आंकड़े देखें तो प्रदेश भर से वर्ष 2008 में डेंगू के 1,159 मामले मिले थे। वर्ष 2009 में यह संख्या महज 125 मरीजों तक सीमित रही। इसके बाद वर्ष 2010 में डेंगू शक्तिशाली होकर उभरा और 866 लोगों को बीमार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में डेंगू दोबारा कमजोर हुआ और महज 267 लोग ही इसकी चपेट में आए। स्वभाव के मुताबिक एक साल कमजोर रहने के बाद 2012 में डेंगू फिर से पूरी शक्ति लेकर वापस लौटा और 768 लोगों को बीमार कर दिया।

पिछले साल डेंगू का प्रकोप अधिक था, लिहाजा उम्मीद थी कि इस बार डेंगू का डंक कमजोर रहेगा। जिले में डेंगू के शुरुआती आंकड़ों से यह मुमकिन भी लगा। सितंबर के बाद डेंगू ने ऐसी तेजी पकड़ी है, जिससे उसके स्वभाव में आए बदलाव की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही है।


आगे चल रहा
जिले में वर्ष 2012 के अक्तूबर माह के अंत तक 225 मामले मिले थे। इस साल 18 अक्तूबर तक ही 235 मामलों की पहचान हो चुकी है। प्रदेश की तरह गुड़गांव में भी डेंगू के मच्छरों ने हमेशा रिसाइकिल प्रक्रिया का पालन किया था। इस बार डेंगू न केवल आगे चल रहा है, बल्कि उसने तेजी से डंक मारने की क्षमता भी विकसित कर ली है।

गुड़गांव में आंकड़ा
वर्ष    मरीज       मौत
2008    610          2
2009    100          1
2010    631          13
2011     156          3
2012    469          1
2013  अब तक 235     1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed