फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   grace period for cash subsidy

कैश सब्सिडी के लिए मिलेगा ग्रेस पीरियड

Sat, 02 Nov 2013 07:59 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 02 Nov 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
grace period for cash subsidy

जिले के गैस उपभोक्ताओं को एक जनवरी से घरेलू गैस पर सब्सिडी राशि सीधे खाते में मिलने लगेगी। उपभोक्ताओं को केवल आधार कार्ड अपने खाते और एजेंसी से लिंकअप करना होगा। जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें तीन माह का ग्रेस पीरियड देने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। गैस एजेसियों को निर्देश मिले हैं कि जनवरी से सब्सिडी के बदले उपभोक्ताओं को नकद राशि का भुगतान सुनिश्चित कराना है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय एलपीजी वितरक संघ के जिला प्रधान शशिकांत शर्मा बताते हैं कि दीपावली के बाद आधार कार्ड को लिंक अप करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अगर किसी उपभोक्ता के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे मार्च तक रियायती दर सिलेंडर देने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अगर आधार कार्ड नहीं बनता है तो खाता ब्लॉक भी हो सकता है। खास बात है कि खाता ब्लॉक होने के बाद उपभोक्ता बाजार भाव पर सिलेंडर ले पाएगा। जैसे ही आधार कार्ड बनकर तैयार होगा तो उसके बाद उपभोक्ता को शेष कोटे के तहत कैश सब्सिडी सीधे खाते में मिल जाएगी।

सिलेंडरों की संख्या तय नहीं
गैस कंपनियों ने आधार कार्ड के बिना मार्च तक सब्सिडी वाले सिलेंडर देने का निर्णय तो ले लिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऐसे उपभोक्ताओं को साल में कितने सिलेंडर मिलेंगे। वैसे तो साल भर में प्रत्येक उपभोक्ता को नौ रियायती सिलेंडर मिलते हैं। इस लिहाज से माना जा रहा है कि आधार कार्ड के बिना उपभोक्ता मार्च तक दो से तीन सिलेंडर लेने के हकदार होंगे।


एटीएम से कर रहे जागरूक
सरकार डायरेक्ट कैश स्कीम के प्रति लोगों को निजी और सरकारी बैंकों के एटीएम संदेशों से जागरूक कर रही है। गैस एजेंसियों ने भी अपने कार्यालयों के बाहर इस बारे में विस्तार से सूचनाएं चस्पा कर दी है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह जल्द से जल्द आधार कार्ड लिंक अप करा लें ताकि जनवरी से सीधे कैश की सुविधा शुरू की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed