{"_id":"7f0438cfabc2e568cfe180ff2e51d110","slug":"better-oppurtunity-to-buy-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना खरीदने का बेहतर मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना खरीदने का बेहतर मौका
अमित कुमार / गुड़गांव
Updated Thu, 24 Oct 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में मंदी की मार झेल रही रियल एस्टेट इंडस्ट्री ने त्यौहारी सीजन का लाभ उठाने के लिए सोहना रोड पर फ्लैट्स की कीमतों में दो से छह फीसदी तक कमी कर दी है।
खरीददारों को कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। आप भी आशियाने की तलाश में हैं तो निवेश का यह सबसे बेहतर मौका है। सोहना रोड पर इस साल जुलाई तक 11,955 नए फ्लैट्स की योजनाएं लांच की गई हैं।
मंदी की मार झेल रही रियल एस्टेट इंडस्ट्री को त्यौहारी सीजन से खासी उम्मीदें हैं। इस अवसर को भुनाने के लिए फ्लैट की कीमत पर छूट देने के साथ ही बाइक, कार और फर्नीचर समेत कई आकर्षक ऑफर भी दिए गए थे।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की मानें तो नवरात्र से अब तक बिक्री में सामान्य दिनों की अपेक्षा केवल 20 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है। प्रॉपटी विशेषज्ञ गौरव शर्मा बताते हैं कि पहले जहां फ्लैट पर एक से दो फीसदी की छूट थी, वहीं अब यह दो से छह फीसदी तक जा पहुंची है।
लकी ड्रॉ, बाइक, कार और फर्नीचर जैसे ऑफर भी बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि मंदी से उबरा जा सके। ऑफर का सिलसिला क्रिसमस तक जारी रह सकता है।
इसलिए है बेहतर समय
त्योहारी सीजन में आए निवेशकों में से 15 फीसदी रीसेल वाले हैं। प्रॉपर्टी विशेषज्ञ कार्तिक तिवारी का कहना है कि फ्लैट की बिक्री नहीं होगी तो रीसेल वाले निवेशक भी पीछे हट जाएंगे। इससे फ्लैट के दाम और कम करने होंगे। रीसेल वाले निवेशकों के पास राशि उपलब्ध रहती है, लिहाजा कभी भी फ्लैट खरीदकर आगे बेच सकते हैं। इससे रीसेल वालों को तो मुनाफा हो जाएगा, लेकिन स्वयं रहने के लिए घर की तलाश कर रहे लोगों को नुकसान होगा। यही कारण है कि अपनी रिहायश के लिए आशियाना तलाश रहे लोगों के लिए यह समय बेहतर है।
नेशनल हाउसिंग बैंक की रिपोर्ट में देश के 22 बड़े शहरों में हाउसिंग प्रोजेक्ट की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इनमें दिल्ली, मुंबई, इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं। मौजूदा समय रिहायशी संपत्ति खरीदने के लिहाज से बेहद लाभकारी है।
- अंजली अग्रवाल, वाइस प्रेजीडेंट, वाटिका लिमिटेड
रियल एस्टेट ने शहरीकरण की मांग के मद्देनजर नई परियोजनाएं शुरू तो कर दीं, लेकिन खरीदार न मिलने से होल्ड मनी का संकट बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था नाजुक दौर से गुजर रही है और ब्याज दरों में कमी आने के भी कोई संकेत नहीं मिल रहे। मौजूदा समय चुनौती भरा है।
- रवि सौंद, सीओओ, सीएचडी डेवेलपर्स