फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   घर-घर दस्तक देगी निगम की टीम

घर-घर दस्तक देगी निगम की टीम

Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। नगर निगम की टीम प्रॉपर्टी टैक्स के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इसके लिए घर-घर दस्तक देगी। यह अभियान महीनेभर में चलाया जाएगा। नई नीति के तहत एक रुपये प्रति गज के हिसाब से टैक्स देने के लिए प्रॉपर्टी मालिकों को घर पर ही फार्म भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत करीब दो लाख प्रॉपर्टी मालिकों के दरवाजे खटखटाए जाएंगे। निगम के कर्मचारी प्रॉपर्टी मालिकों को सेल्फ एसेसमेंट के फार्म उपलब्ध कराएंगे। इसमें बताया जाएगा कि 30 जून तक पांच साल का टैक्स सेल्फ एसेसमेंट के तहत जमा कराया जा सकेगा। इसमें 250 वर्ग गज तक के मकान मालिक एक रुपया प्रति गज के हिसाब से टैक्स अदा कर सकेंगे। इस हिसाब से 250 गज तक के मकान मालिक पांच साल का 1250 रुपये टैक्स दे कर टैक्स मुक्त हो सकेंगे। प्रॉपर्टी मालिकों को इन आवेदन के साथ निगम की ओर से तैयार कराया गया पंपलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में पूरी जानकारी होगी। किस वर्ग को कितनी छूट मिलेगी, यह भी इस पंपलेट में दिया गया है। निगम की ओर से यह काम निजी कंपनी से कराने की योजना है। मुख्य लेखा अधिकारी बीएस सांगवान ने बताया कि लोगों के घर तक सेल्फ एसेसमेंट फार्म और पंपलेट भेजने का प्रस्ताव है। अगले सप्ताह इस प्रस्ताव को निगम आयुक्त को भेजा जाएगा। उनकी सहमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। इससे पहले प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट प्रकाशित कराकर अखबार के जरिए लोगों के घरों तक भिजवाए गए हैं। आरडब्ल्यूए, निगम पार्षदों, विधायकों के माध्यम से भी लोगाें को टैक्स के बारे में अवगत कराया गया है। उल्लेखनीय है कि टैक्स अदा करने के लिए एक मई से ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के साथ एमओयू किया गया है। इसमें नगर निगम के दायरे में आने वाले ओबीसी की 21 शाखाओं में भी टैक्स जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed