फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बेहद कड़े थे सुरक्षा बंदोबस्त

बेहद कड़े थे सुरक्षा बंदोबस्त

Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिनोला/गुड़गांव (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए थे। हरियाणा पुलिस और एसपीजी के अलावा तीनों सेनाओं की पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात थी। कार्यक्रम स्थल पर यातायात दुरुस्त रखने के लिए हरियाणा पुलिस के साथ तीनों सेनाओं की पुलिस भी लगी थी। आयेाजन स्थल पर चेकिंग की कई स्तर पर व्यवस्था थी। दर्शकदीर्घा में प्रवेश करने वालों को कई चरणों में तलाशी देनी पड़ी। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया की सिक्योरिटी को 50 मीटर दूर से चलता कर दिया गया।
विज्ञापन


...और मुस्करा उठे राव इंद्रजीत
शिलान्यास कार्यक्रम यूं तो पूरी तरह सेना और सुरक्षा से संबंधित था, लेकिन इसमें राजनीतिक एंगल तलाशने वालों की भी कमी नहीं थी। गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह आजकल बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। वे मोर्चा बनाकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेतृत्व की खुलेआम आलोचना करते हैं। इसलिए उनके कार्यक्रम में न आने की उम्मीद थी। कयासों के विपरीत वे कार्यक्रम में शामिल हुए और मंच पर अगली पंक्ति में बैठे। मंच से रक्षा मंत्री एके एंटोनी ने यूनिवर्सिटी की स्थापना में उनकी भूमिका की सराहना की तो उनके चेहरे पर अनायास ही मुस्कान पसर गई।
विज्ञापन


पीएम के उड़ते ही हाईवे पर जाम
प्रधानमंत्री कार्यक्रम में तीन हेलीकॉप्टर के काफिले के साथ आए थे। उनके हवा में उड़ते ही कार्यक्रम स्थल से वाहनाें का ऐसा रेला आया कि घंटाें तक दिल्ली-जयपुर हाईवे की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों को इस दौरान रोके रखा गया। इससे दूर तक गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आईं। बाद में कार्यक्रम स्थल से लौटने वाली गाड़ियों के रेले ने जयपुर से दिल्ली जाने वाले रास्ते को भी जगह-जगह प्रभावित रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed