{"_id":"138-32763","slug":"Gurgaon-32763-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी पाइप लाइन फटने से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी पाइप लाइन फटने से दो घायल
Gurgaon
Updated Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव। सेक्टर-31 स्थित एक रहेजा अपार्टमेंट में शनिवार की सुबह एलपीजी पाइप लाइन में अत्यधिक दबाव की वजह से धमाका हुआ। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दमकल विभाग ने मौके का मुआयना कर स्थिति को नियंत्रण में करार दिया है।
दमकल विभाग को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-31 स्थित रहेजा अपार्टमेंट के ई ब्लॉक के फ्लैट नंबर 33 में जोरदार धमाका हुआ। वहां पता चला कि पिछले दो दिनों से एलपीजी गैस पाइप लाइन की मरम्मत का काम चल रहा था। इस वजह से सप्लाई बंद की गई थी। शनिवार सुबह फ्लैट में काम करने वाली नौकरानी को लगा कि सप्लाई शुरू हो गई है। उसने फ्लैट मालकिन को सूचना दी। इसके बाद रिपेयर करने वालों को बुलाया गया। रिपेयरमैन ने पाइप लाइन की चेकिंग के बाद जैसे ही लाइटर जलाया तो धमाका हो गया। धमाके से रिपेयरमैन और उसके पास खड़ी नौकरानी घायल हो गईं। धमाका इतना जबरदस्त था कि फ्लैट के दरवाजे उखड़ गए और रसोई घर की टाइलें चकनाचूर हो गईं। दमकल विभाग के अधिकारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। जांच में पता चला है कि धमाका गैस के अत्यधिक दबाव की वजह से हुआ। फ्लैट मालकिन मोनिका सिंह इस धमाके की वजह से बेहद सहमी हैं। उन्होंने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि लगा जैसे बम फट गया हो। सेक्टर-40 थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और जो भी लापरवाही सामने आई, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। इस संबंध में रहेजा डेवलपर की प्रवक्ता डिंपल का कहना है कि पाइप लाइन के मेंटेनेंस के समय गैस का प्रेशर बढ़ गया था। इस छोटी सी गड़बड़ी को तुरंत ठीक कर लिया गया। आग लगने जैसा कोई हादसा नहीं हुआ।