{"_id":"138-27446","slug":"Gurgaon-27446-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर से फरीदाबाद का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर से फरीदाबाद का सफर होगा आसान
Gurgaon
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। मानेसर से फरीदाबाद आना-जाना अब आसान हो जाएगा। इसके लिए फरीदाबाद रोडवेज सिटी सेवा का विस्तार मानेसर तक किया जाएगा। अगले महीने तक रूट का सर्वे कराकर सेवा के विस्तार की योजना का दावा किया जा रहा है। फरीदाबाद के जीएम लखपत राय ने बताया कि मानेसर और फरीदाबाद के बीच बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही है। सीधी सेवा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। फिलहाल फरीदाबाद से वाया गुड़गांव मानेसर बस चलाने की योजना है। जरूरत हुई तो सेवा को बल्लभगढ़ तक बढ़ाया जाएगा।
अनुमान के अनुसार मानेसर से फरीदाबाद और फरीदाबाद से मानेसर प्रतिदिन करीब आठ हजार यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों को सफर करने के दौरान गुड़गांव से बस बदलनी पड़ती है। इसके लिए यात्रियों को या तो गुड़गांव बस स्टैंड जाना पड़ता है या फिर इफ्फको चौक। इन दोनों स्थानों पर पहुंचने के लिए कम से कम आधा घंटा अतिरिक्त संयम लगता है। इससे यात्रियों का समय तो खराब होता ही है, साथ ही किराया भी अधिक चुकाना पड़ रहा है।
मानेसर से गुड़गांव तक पहुंचने के लिए यात्रियों को करीब आधा घंटे का समय लगता है। गुड़गांव से फरीदाबाद पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगता है। इस बीच यात्री को गुड़गांव पहुंचकर बस बदलने में भी 15 से 20 मिनट खर्च करने पड़ते हैं। साथ ही किराया भी अधिक चुकाना पड़ता है। रोडवेज बस में मानेसर से गुड़गांव का किराया 13 रुपये है। जबकि प्राइवेट बस ऑपरेटर और ऑटो 20 रुपये वसूलते हैं। फरीदाबाद से गुड़गांव तक आने के लिए यात्री को एसी के सफर के लिए 50 रुपये और नॉन एसी के लिए 27 रुपये चुकाने पड़ते हैं। सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों से नॉन एसी के 35 रुपये तक वसूलने की योजना है।
विज्ञापन
गुड़गांव के लिए बढ़ेगी फ्रीक्वेंसी
जीएम के मुताबिक गुड़गांव और फरीदाबाद के बीच सिटी सेवा की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल 20 मिनट की फ्रीक्वेंसी है। बसें करीब 80 चक्कर लगाती हैं। इनमें 50 फीसदी एसी बसों के फेरे हैं और 50 फीसदी नॉन एसी बसों के। इस रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फैसला किया गया है। जल्दी ही गुड़गांव बस स्टैंड से बल्लभगढ़ के लिए और बल्लभगढ़ बस स्टैंड से गुड़गांव के लिए 10 मिनट की फ्रीक्वेंसी की जाएगी।
------------------
फरीदाबाद-मानेसर रूट पर एसी और नॉन एसी दोनों तरह का सफर यात्रियों को मुहैया कराया जाएगा। यात्री अपनी पसंद से बसों में सफर कर सकेंगे।
-लाजपत राय, जीएम