{"_id":"138-27289","slug":"Gurgaon-27289-138","type":"story","status":"publish","title_hn":" गृह राज्यमंत्री का रिठौज में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह राज्यमंत्री का रिठौज में स्वागत
Gurgaon
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह का गांव रिठौज में स्वागत किया है। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार में युवाओं को तवज्जो दिया जा रहा है। यह अच्छा संकेत है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अधिक से अधिक युवाओं को मौका देकर देश की बेहतरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर किसान नेता हेमराज खटाना, सरपंच छतरपाल, प्रहलाद, कैप्टन सरजीत सिंह, सुभाष, सुरेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन