{"_id":"04fa3cd2-9db6-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"gurgaon-businessman-booked-for-repeatedly-raping-his-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा कारोबारी पिता करता रहा बेटी से रेप, चुप रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा कारोबारी पिता करता रहा बेटी से रेप, चुप रही मां
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं कक्षा की एक छात्रा ने गुरुवार को जब स्कूल की प्राचार्या से अपने घर में होने वाली दरिंदगी की घटना बताई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसका पिता उसकी आबरू लूटता है। एक- दो दिन नहीं बल्कि पिछले दो साल से। मामला गुड़गांव के डीएलएफ इलाके का है।
गुरुवार को जब मामले से पर्दा उठा तो आरोपी पिता ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का एक्सपोर्ट का कारोबार है। और उसकी बेटी शहर के एक नामी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की एक बेटी और दो बेटे हैं। तीनों संतानों में बेटी बड़ी है। आरोप है कि उसका पिता पिछले दो साल से उसको हवस का शिकार बना रहा था।
छात्रा की मां को इस बारे में जानकारी थी लेकिन उसने कभी इस बात को उजागर नहीं किया।
पुलिस के अनुसार वह बेटी को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दे रहा था। दो साल तक शारीरिक यातनाएं झेलने के बाद गुरुवार को छात्रा ने हिम्मत कर स्कूल की प्राचार्या को पूरा मामला बता दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गौरव फौगाट के अनुसार, जब पुलिस ने पीड़िता की मां से पूछताछ की तो उसने इसकी जानकारी होने की बात कही है।
देर रात लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जहां बलात्कार की पुष्टि हुई है।