{"_id":"4060540fe1bb6f7705486c3bdefcbca6","slug":"grp-recruitment-case-haryana-government-fines","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी भर्ती मामला : हरियाणा सरकार पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी भर्ती मामला : हरियाणा सरकार पर जुर्माना
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बहुचर्चित जीआरपी भर्ती मामले में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार को समय पर जवाब दायर न करने पर कड़ी फटकार लगाई और दस हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
जीआरपी भर्ती मामले को हरियाणा के एक अभ्यर्थी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद मामले में सीबीआई ने जांच की थी जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई थी।
इस जांच के आधार पर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मामले पर हरियाणा सरकार से पूछा था कि भरती में अनियमितताएं हैं तो जिन लोगों को भर्ती किया गया है वह नौकरी कैसे कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मामले को चीफ जस्टिस की खंडपीठ के पास रेफर करते हुए इस पर हरियाणा सरकार से जवाब मांगा था। लेकिन सरकार ने यह जवाब समय पर हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में न देकर सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश कर दिया। जिस पर अदालत ने कड़ी फटकार लगाते हुए राज्य सरकार पर दस हजार रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन