{"_id":"a97f622cc0c705f9e2fdc7763c6dda47","slug":"going-to-test-couple-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के लिए जा रहे दंपति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के लिए जा रहे दंपति की मौत
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Sun, 02 Feb 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी में एक दंपति की रविवार की सुबह ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी को एचटेट की परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। पटौदी थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
पटौदी के बांस पदमका गांव का रहने वाला मनोज (25) अपनी मोटरसाइकिल से पत्नी सारिका (21) को लेकर पटौदी जा रहा था। उसकी पत्नी को यहां एक कैब से अन्य सहेलियों के साथ परीक्षा देने के लिए सोनीपत जाना था। सुबह करीब छह बजे पटौदी शहर में प्रवेश करते ही सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह दोनों चक्के के नीचे आ गए। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उसके चचेरे भाई मुकेश के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तीन साल पहले हुई थी शादी
जनौला की रहने वाली सारिका के साथ मनोज का तीन साल पहले विवाह हुआ था। पत्नी को कैब पर छोड़कर मनोज को वापस घर आना था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। मनोज की डेढ़ साल की बेटी साक्षी है। वह घर पर रो रहे परिवार वालों व आने-जाने वाले लोगों को देख रही है। उसे पता भी नहीं कि उसके मां-बाप अब लौट कर नहीं आएंगे।
विज्ञापन