फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   girl kidnap

जबरन घर में घुसकर लड़की का अपहरण

Sat, 01 Feb 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Sat, 01 Feb 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
girl kidnap

थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके घर में घुसकर जबरन उनकी बेटी का अपहरण करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

विज्ञापन


होडल उपमंडल के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि यूपी के झांसी निवासी हरीराम उनके गांव में ही किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया है कि हरीराम का साला मुन्ना 19 जनवरी की रात जबरन उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी को अगवा कर ले गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का अपहरण करवाने में हरीराम, रवि, रामबती, राज व गीता ने भी मुन्ना का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने जब हरीराम से अपनी बेटी का पता बताने व लाने की गुहार लगाई तो हरीराम ने उसे व उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। होडल थाना पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


मामले में खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। वहीं इस संबंध में होडल थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed