{"_id":"394fd39940ec85a145680e973fe4049f","slug":"get-a-job-in-the-name-of-railway-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
सोनीपत/ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के झंडेवाला पार्क, सुल्तानपुरी निवासी दीपक ने हरियाणा के जिला सोनीपत के न्यू महाबीर कालोनी के बलबीर सिंह पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने आरोपी बलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दीपक ने शिकायत में बताया कि उसकी कुछ समय पहले सोनीपत के बलबीर सिंह से मुलाकात हुई थी।
बलबीर ने आश्वासन दिया था कि वह उसे रेलवे में नौकरी दिलवा सकता है। उसने नौकरी दिलवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ले लिए।
जब बलबीर ने नौकरी नहीं दिलाई तो उसने अपने पैसे वापस मांगे, जिस पर बलबीर ने जान से मारने की धमकी दे डाली।