फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Gas filling out a car fire at the time

गैस भरते समय कार में लगी आग, बाजार में मची अफरा-तफरी

Wed, 20 Nov 2013 09:30 PM IST
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
Gas filling out a car fire at the time
हरियाणा के जिला सिरसा के उपमंडल डबवाली में बठिंडा रोड पर बुधवार दोपहर को कार की टैंक में गैस भरते समय अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


अग्निशमक दस्ते ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। डबवाली प्रशासन की ओर से तहसीलदार के नेतृत्व में दल बल के साथ मौके पर पहुंचा।

बठिंडा रोड पर खड़ी कार में आग लगने की सूचना मिलते ही डबवाली नगरपालिका और मार्केट कमेटी  अग्निशमन दस्तों की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

दुकानदार कमलजीत सिंह और कालू राम ने बताया कि बुधवार को अर्शदीप ऑटो गैस का मालिक बंटी सिंधू कार में गैस भर रहा था कि अचानक गैस भरने वाली मशीन में आग लग गई, जो कार तक जा पहुंची।

देखते-देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आ गए।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी अमर सिंह, विक्रम, बलबीर, कुलविंद्र, संदीप, मनप्रीत और जसविंद्र ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

थाना शहर प्रभारी भारतेंद्र सिंह ढिल्लों और खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अरविंद पूनिया, बलबीर सिंह ने बताया कि अर्शदीप ऑटो गैस पर घेरलू कुकिंग गैस के सिलेंडर से कार में लगी गैस किट में भरना अवैध है।
विज्ञापन


मौके से उन्हें पांच कुकिंग गैस के भरे हुए सिलेंडर मिले हैं और छटा सिलेंडर वह था, जिससे मशीन द्वारा गैस निकाल कर कार में भरी जा रही थी।

अर्शदीप ऑटो गैस के मालिक बंटी सिद्धू और कार मालिक बंटी गोयल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धार 285/286/287 के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed