{"_id":"6a11d3db898b7779ee0b5717","slug":"free-bus-facility-for-neet-aspirants-in-haryana-roadways-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम सैनी का नीट अभ्यर्थियों को तोहफा, 20-21 जून को हरियाणा रोडवेज में मिलेगी मुफ्त बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम सैनी का नीट अभ्यर्थियों को तोहफा, 20-21 जून को हरियाणा रोडवेज में मिलेगी मुफ्त बस सेवा
Sat, 23 May 2026 09:50 PM IST
शाहिल शर्मा
Haryana: सीएम सैनी का नीट अभ्यर्थियों को तोहफा, 20-21 जून को हरियाणा रोडवेज में मिलेगी मुफ्त बस सेवा
Haryana: सीएम सैनी का नीट अभ्यर्थियों को तोहफा, 20-21 जून को हरियाणा रोडवेज में मिलेगी मुफ्त बस सेवा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 23 May 2026 09:50 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा सीईटी अभ्यर्थियों के लिए भी मुफ्त बस सेवा की सुविधा दी गई थी। इसी प्रकार अब नीट परीक्षार्थियों को भी मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएम सैनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने नीट की परीक्षा के लिए 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी नीट अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा सीईटी अभ्यर्थियों के लिए भी मुफ्त बस सेवा की सुविधा दी गई थी। इसी प्रकार अब नीट परीक्षार्थियों को भी मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी लगन से परीक्षा में भाग लें और अच्छे से तैयारी करें। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की।