{"_id":"61790763a577e7378e3dcdf2","slug":"former-mp-ashok-tanwar-came-out-in-support-of-abhay-singh-chautala-in-sirsas-ellenabad-byelection","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव: सिरसा में पूर्व सांसद अशोक तंवर ने दिया अभय सिंह चौटाला को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव: सिरसा में पूर्व सांसद अशोक तंवर ने दिया अभय सिंह चौटाला को समर्थन
Wed, 27 Oct 2021 01:32 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:32 PM IST
सार
सिरसा के ऐलनाबाद उपचुनाव में अभय सिंह चौटाला के समर्थन में पूर्व सांसद अशोक तंवर आ गए हैं। उन्होंने अभय के इस्तीफा देने के कदम को साहसिक करार दिया। अशोक तंवर ने कहा कि यहां से कांग्रेस और भाजपा हार की हैट्रिक लगाएंगे। जनता उन्हें वोट नहीं देगी। अभया चौटाला ने उनका आभार जताते हुए भाजपा सरकार पर भी हमला बोला
विज्ञापन
अभय की मौजूदगी में समर्थन की घोषणा करते अशोक तंवर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर बुधवार को पूर्व सांसद और अपना भारत मोर्चा के संस्थापक डॉ. अशोक तंवर ने सिरसा में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला को समर्थन देने की घोषणा कर दी। अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अशोक तंवर ने अधिकारिक घोषणा की। इस दौरान इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि किसानों के सम्मान के लिए हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहस दिखाया है, उससे प्रभावित ऐलनाबाद की जनता के समर्थन में ही अपना भारत मोर्चा ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हिसार: स्कूल जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े छात्र को डंपर ने रौंदा, भड़के लोगों ने किया साढ़े 3 घंटे हाईवे जाम
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने साहस दिखाया
उन्होंने कहा कि 11 माह से किसानों की तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के प्रति तानाशाही व उदासीन रवैया अपनाने वाली भाजपा सरकार का इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहसपूर्वक सामना किया, वह अपने आपमें सराहनीय है और अपना भारत मोर्चा भी शोषितों, किसानों, मजदूरों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वालों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी खास मकसद से दी जाने वाली कुर्बानियों का महत्व समझा जाना चाहिए अन्यथा कोई भी व्यक्ति किसी भी कारण के लिए त्याग जैसी परंपरावादी व्यवस्था से दूरियां बनाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: कॉलेजों में अगले सत्र से एनसीसी को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ेंगे विद्यार्थी
कांग्रेस और भाजपा पर कटाक्ष
कांग्रेस और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों पक्षों में डील हुई है। ऐसे में ऐलनाबाद के मतदाताओं का भी यह दायित्व बनता है कि वे भी मतदान के दिन अपने निर्णय में कोई ढील न दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी इस बार हार की हैट्रिक लगाएंगे। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जिस प्रकार कश्मीर में चुनाव होता है, ठीक वैसा ही नजारा ऐलनाबाद चुनाव में नजर आ रहा है। उन्होंने ऐलनाबाद उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग करने के आरोप भी लगाए। कांग्रेस आज कहीं भी अपना विपक्ष का रोल नहीं निभा पा रही, ऐसे में यह तय है कि देश-प्रदेश में नया विकल्प ही विपक्ष बनेगा।
ये भी पढ़ें-पानीपत में दर्दनाक हादसा: गांव शेरा में खेत जोत रहा किसान आया रोटावेटर की चपेट में, मौत
अभय सिंह ने जताया आभार, बोलेः लूटने के लिए सरकार कर रही काम
इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ. अशोक तंवर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले सात सालों में केवल इसी बात पर फोकस किया है कि किस प्रकार आम आदमी, गरीब, किसान, मजदूर को लूटा जाए और इसके लिए ऐसी नीतियां बनाकर उन पर काम किया जा रहा है।
अभय ने कहा कि किसान व किसानी को पूरी तरह से बर्बाद करने के उद्देश्य से ही तीनों कृषि कानून बनाकर उन्हें लागू करने का षड्यंत्र रचा। मगर किसानों की एकजुटता व भाईचारे के सामने सरकार के सारे षड़यंत्र फेल हो गए। आज भाजपा-जजपा गठबंधन व कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा।