फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   food security bill on haryana

हरियाणा के सवा करोड़ लोगों को मिलेगा सस्ता राशन

Wed, 21 Aug 2013 01:58 AM IST
पानीपत/डॉ. सुरेंद्र धीमान
पानीपत/डॉ. सुरेंद्र धीमान Updated Wed, 21 Aug 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
food security bill on haryana

हरियाणा के सवा करोड़ लोगों को मंगलवार से भोजन की गारंटी का अधिकार मिल गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राजीव गांधी के जन्म दिन पर मंगलवार को प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की।

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों ने इस योजना का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने आठ महिलाओं और दो पुरुषों को प्रतीक रूप में सस्ता अनाज और चीनी देकर योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना है।
विज्ञापन


इससे देश के तीन चौथाई और हरियाणा के आधे लोगों को भोजन की गारंटी का अधिकार मिला है।

इसके लिए उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार से बीपीएल और अंत्योदय योजना वाले सभी परिवारों को सस्ता अनाज मिलना शुरू हो गया। योजना के बाकी पात्रों की सूची अगले महीने फाइनल हो जाएगी। उन्हें भी इसी महीने से सस्ता अनाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार से प्रदेश में दाल-रोटी योजना की भी शुरुआत हो गई है। बीपीएल परिवारों को 20 रुपये किलो की दर से ढाई किलो प्रति परिवार दाल दी जाएगी।


चूंकि दाल खरीद प्रक्रिया पर फिलहाल हाईकोर्ट की रोक है इसलिए आज से दाल नहीं दी जा सकी लेकिन अगले महीने अगस्त की भी दाल मिलेगी।

गेहूं, चावल सस्ता मिलेगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के करीब 90.28 लाख लोगों को भोजन की गारंटी के तहत पांच किलो प्रति व्यक्ति अनाज मिलेगा।

इसमें तीन रुपये किलो चावल, दो रुपये किलो गेहूं और एक रुपये किलो मोटा अनाज दिया जाएगा।

अभी ग्रामीण क्षेत्र के 38.60 लोगों को बीपीएल योजना के तहत सस्ता अनाज मिल रहा है। हरियाणा के 36.21 लाख लोगों को भोजन की गारंटी मिलेगी। अभी 15.81 लाख लोगों को सस्ता अनाज मिल रहा है।

खाद्य आयोग बनेगा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में खाद्य आयोग बनाया जाएगा। सभी डिपो पर सस्ता अनाज पहुंच चुका है। सभी 54.41 लाख लोगों का अनाज डिपो पर है।

वे अगस्त का अनाज वहां से ले लें। बाकी जो लोग पात्र होंगे, उन्हें भी अगस्त से ही पांच किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से अनाज मिलेगा।

अगर किसी व्यक्ति को दिक्कत हो तो जिला उपायुक्त के पास शिकायत कर सकता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के महानिदेशक कार्यालय में शिकायत की जा सकेगी।

दिक्कत हो तो फोन मिलाएं
सीएम ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को सस्ता अनाज मिलने में दिक्कत हो तो टोल फ्री नंबर 18001802087 या 18001023406 पर शिकायत कर सकते हैं।

अगर कहीं पर सुनवाई न हो तो सीधे उनसे भी शिकायत की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अंत्योदय योजना को छोड़ अन्य राशनकार्डों का रंग खाकी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed