फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fog, one killed, six injured

कोहरे का कहर एक की मौत, छह घायल

Wed, 18 Dec 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला पलवल
अमर उजाला पलवल Updated Wed, 18 Dec 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
fog, one killed, six injured
बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते कई स्थानों पर वाहन दुर्घटनाएं हुईं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


हादसा-1
जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) के अनुराग नगर निवासी 35 वर्षीय विजय पुत्र तारा चंद आयशर कैंटर लेकर आगरा से दिल्ली जा रहा था। पलवल के निकट हाईवे पर गांव बघौला के निकट कैंटर और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के परिचालक बृजेश को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा-2
रामपुर खौर निवासी सैतान सिंह बुधवार सुबह गांव के  ही राजकुमार के साथ ऑटो में बैठकर गांव से पलवल जा रहे थे। लेकिन जब ऑटो पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी गांव के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो चालक कोहरे के कारण संतुलन खो बैठा और ऑटो पलट गया। इससे ऑटो चालक समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों की हालत नाजुक देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा-3
बढ़ा गांव निवासी हरिओम ने बताया कि बुधवार वह गांव के  जयदेव बाइक से पलवल-नूंह मार्ग से पलवल आ रहे थे। लेकिन कोहरा अधिक होने के कारण जब उनकी बाइक गांव महेशपुर के निकट पहुंची तभी एक ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार वे दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने हरिओम की नाजुक हालत देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया।


हादसा-4
गांव करमन निवासी नौरंगनाथ (40 वर्ष) पुत्र पर्वती नाथ पैदल रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। घने कोहरे के कारण उनको ट्रेन नजर नहीं आई और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा गौढ़ोता चौक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शव को पहचान के लिए पलवल के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed